Uncategorized

भाजपा की त्वरित कार्यवाही : बेलरगांव मंडल अध्यक्ष मनोहर मानिकपुरी पद से मुक्त

धमतरी। -भारतीय जनता पार्टी अपने सिद्धांतों, मर्यादा और अनुशासन के लिए जानी जाती है। इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने प्रेस से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी की छवि और अनुशासन सर्वोपरि है, और कोई भी व्यक्ति यदि संगठन की मर्यादा से बाहर जाकर आचरण करता है तो उसके विरुद्ध तत्काल और निष्पक्ष कार्यवाही की जाती है।श्री बैस ने बताया कि विधानसभा सिहावा के अंतर्गत आने वाले भाजपा मंडल बेलरगांव अध्यक्ष मनोहर मानिकपुरी को पद से मुक्त कर दिया गया है। यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन में लिया गया है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी परिस्थिति में अनुशासनहीनता या संगठन की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाले आचरण को बर्दाश्त नहीं करती। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहाँ व्यक्ति से बड़ा संगठन होता है, और संगठन की मर्यादा बनाए रखना हर कार्यकर्ता का पहला कर्तव्य है।जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने स्पष्ट किया कि भाजपा सदैव पारदर्शिता और सख्त संगठनात्मक अनुशासन की पक्षधर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई भी कितना ही बड़ा पदाधिकारी क्यों न हो, यदि उसके आचरण से संगठन की छवि पर प्रश्न उठता है तो कार्रवाई अवश्य होगी। यही भाजपा की पहचान और प्रतिबद्धता है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!