Uncategorized

गांजा एवं नशीली कैप्सूल बेचने वाले आरोपी को कुरूद पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे 440 ग्राम गांजा, 1392 नग नशीली गोली व चाकू जप्त

थाना कुरुद को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम भरदा में इशांत यादव नाम का व्यक्ति अपने घर में अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं नशीली कैप्सूल रखकर बेच रहा है की सूचना पर तत्काल धमतरी पुलिस थाना कुरूद द्वारा दबिश देकर गवाहों के समक्ष आरोपी इशांत यादव को अपने आंगन में एक सफेद रंग की पॉलीथिन के अंदर रखकर अवैध गांजा,नशीली कैप्सूल स्पास्मो प्रोक्सीवों प्लस बेचते हुए अवैध गांजा,नशीली कैप्सूल के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया,एवं तलाशी लेने पर एक बटंची चाकू भी आरोपी से बरामद किया गया,गांजा एवं नशीली कैप्सूल खरीदने वाले ग्राहक पुलिस को देखकर भाग गये। आरोपियों से जप्ती संपत्ति में दो सफेद रंग की पॉलीथिन,मादक पदार्थ गाजा कुल वजन 440 ग्राम,बाजार मुल्य के आधार से करीबन 5,000 रुपये, एक सफेद रंग के पॉलीथिन जिसके अंदर स्पास्मो प्रोक्सीवों प्लस कैप्सूल 174 नग,प्रत्येक में 8 नग कैपसूल भरा है कुल 1392 नग कैपसूल कीमती 15451 रूपये,
एवं बिक्री रकम 16,080 रुपये, कुल जुमला 36,531 रूपये,एक नग बटंची चाकू जप्त किया गया। जब्त कर आरोपी के कृत्य अपराध धारा का पाये जाने से आरोपियों के विरुद्ध
आरोपी के विरुद्ध थाना कुरुद में धारा 22(ख)20 (B) एनडीपीएस.एक्ट एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना कुरूद उनि.ईश्वर साकार,सउनि.संतोष कोमरा,आर.संतोष ध्रुव, शैलेंद्र बंजारे, रविशंकर कंवर,आर.चा.ओमनारायण सोनवानी की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!