Uncategorized

सेवा भाव एवं स्वास्थ्य व्यवस्था में योगदान के लिए पार्षद कुशल लोढ़ा ने किया मितानिनों का सम्मान

मितानिने कर्तव्यों के निर्वहन के प्रति सजग रहकर स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे है - पार्षद श्री लोढ़ा


धमतरी। मितानिन दिवस के अवसर पर मितानिनों के सेवा भाव एवं स्वास्थ्य व्यवस्था में उनके योगदान को याद किया जा रहा है। इसी कड़ी में श्यामाप्रसादी मुखर्जी वार्ड पार्षद कुशल लोढ़ा द्वारा अपने निवास पर मितानिन बहनों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर पार्षद श्री लोढ़ा ने कहा कि मितानिने बहने कर्तव्यों के निर्वहन के प्रति सजग रहकर स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे है। मितानिनों का कार्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। उनके द्वारा बच्चों को टीका लगने से लेकर, गर्भवती महिलाओं की देखरेख करना, अस्पताल ले जाना, जच्चा-बच्चा को स्वस्थ रखने के लिए पोषण आहार संबंधी जानकारी देने का काम जिम्मेदारी से किया जाता है। कोरोना महामारी जैसे संकट काल में मितानिन बहनों ने योद्धा के रुप में काम किया। इससे कई लोगो की जान बच गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!