Uncategorized

बड़ी रेल लाइन पर पंद्रह वर्ष पूर्व के संकल्प हेतु सरसों पुरी से धमतरी तक की गई पदयात्रा

*तत्कालीन समय के आंदोलनरत साथियों के संकल्प एवं वचन को पूरा करने किए सादगीपूर्ण पदयात्रा -: राजेंद्र शर्मा*
*धमतरी-:* बड़ी रेल लाइन का पटरी बिछाने का काम वर्तमान समय में काफ़ी तेज गति से चल रहा है जो की सरसों पुरी रेलवे स्टेशन से सांकरा रेलवे स्टेशन तक बढ़कर पंहुच चुका है, इस रेल लाइन के लिए शहर के गाणमान्य नागरिकों को जनप्रतिनिधियों तथा प्रबुद्ध जनों,बुद्धिजीवी वर्गों द्वारा 2010 में ब्राड गेज संघर्ष समिति का गठन करते हुए शहर के हृदय स्थल शास्त्री चौक में 40 दिनों तक धरना, प्रदर्शन , चक्का जाम दिया गया था। इसी अवधि में संघर्ष समिति के सचिव के रूप में कार्य कर रहे, तथा अपने गृह ग्राम से छोटी रेल लाइन की यात्रा कर धमतरी शहर पहुंचने वाले राजेंद्र शर्मा द्वारा लोगों के आग्रह पर संकल्पबद्ध हुए थे कि बड़ी रेल लाइन की पटरी सरसों पुरी स्टेशन जब भी पहुंचेगी तब वे धमतरी तक पटरी पहुंचने से पूर्व पदयात्रा करेंगे, तत्कालीन समय के संघर्ष के साथी , साक्षी तथा सहयोगी सरसों पुरी रेलवे स्टेशन का निर्माण तथा पटरी बीच जाने पर उत्साहित होकर निरंतर इस ओर ध्यान आकर्षित कराया जा रहा था, जिस पर अमल करते हुए हिंदू नव वर्ष तथा नवरात्र के प्रारंभ दिवस पर सुबह 7:00 बजे गृह ग्राम बोडरा के मर्कट धाम मंदिर में बजरंगी बाबा, सोमनाथ ध्रुव,गोपी साहू, कमलेश नेताम,रामकृष्ण निषाद,राधे निषाद, लोमेश साहू सहित गांव वालों के साथ पूजा अर्चना करने के बाद पदयात्रा के लिए सरसों पुरी रेलवे स्टेशन मे पटरी पूजा अर्चना कर धमतरी के लिए निकल पड़े जिसकी जानकारी होने पर गोपालपुरी में दाऊ डोमन चंद्राकर के साथ राज नेताम, सुमित निर्मलकर, टुकेंद्र साहू, नितिन निर्मलकर ,करण यादव ,युवराज साहू,चंद्रकांत साहू, हरिश्चंद्र, गांव वालों ने स्वागत के साथ रास्ते भर लोगों ने स्वागत तथा अभिनंदन किया धमतरी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर शहर के जनप्रतिनिधियों विशेष कर पार्षदों के द्वारा निर्माणाधीन रेलवे प्लेटफार्म पर पहुंचकर स्वागत करते हुए सभी ने आशा व्यक्त कीजिए अति शीघ्र धमतरी तक पटरी बेचकर बड़ी रेल लाइन पहुंच जाएगी जिसका बेसब्री से इंतजार है या हम सभी शहर वासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात के साथ गौरवशाली क्षण निर्मित करेगा।
स्टेशन परिसर में स्वागत करने वालों में अखिलेश सोनकर, पिन्टू यादव, हिमानी साहू, कुलेश सोनी, शैलेश रजक,छोटू वर्मा, भागवत साहू, गोपाल कटारिया,नंदू लोधी,
शामिल रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!