राजस्व वसूली में बढ़ोतरी के लिए खुद ग्राउंड पर उतरे उपायुक्त, सहायक राजस्व निरीक्षकों के साथ चला रहे है टैक्स वसूली अभियान
31 मार्च के बाद टैक्स जमा करने पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क

वित्तीय वर्ष के अंतिम माह को देखते हुए उपायुक्त पीसी सार्वा टैक्स वसूली के लिए खुद ग्राउंड पर उतर चुके हैं। सहायक राजस्व निरीक्षक तथा राजस्व उप निरीक्षक के साथ उन्होंने विभिन्न वार्ड क्षेत्र का भ्रमण किया और टैक्स वसूली के लिए कई स्थानों पर पहुंचे। अवकाश के दिनों में भी टैक्स वसूली को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है इसे लेकर शनिवार को कई क्षेत्रों में पहुंचकर घर-घर जाकर टैक्स वसूली अभियान चलाया गया। वित्तीय वर्ष का यह अंतिम माह है जिसको देखते हुए टैक्स वसूली पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है। 31 मार्च 2026 के पहले टैक्स नहीं जमा करने वाले कर दाताओं को अतिरिक्त रूप से अधिभार चुकाना पड़ेगा। इसलिए निगम ने समस्त करदाताओं से अपील किया है कि वह 31 मार्च से पहले अपना टैक्स निगम को जमा कर दें। टैक्स जमा करने के लिए अलग-अलग प्रणाली और प्रक्रियाएं है जिससे आसानी से टैक्स जमा हो सके प्रारंभ की गई है। समस्त राजस्व उप निरीक्षकों एवं सहायक राजस्व निरीक्षकों को ऑनलाइन टैक्स जमा करने के लिए बारकोड उपलब्ध कराया गया है इसके माध्यम से कोई भी करदाता आसानी से फोन पे, गूगल पे एवं अन्य माध्यमों से टैक्स जमा कर सकते हैं और रशीद प्राप्त कर सकते है। इसके अतिरिक्त घरों में डिजिटल डोर नंबर लगाया जा रहा है जिसको स्कैन करके भी टैक्स जमा किया जा सकता है। टैक्स जमा करने के लिए नगर निगम के राजस्व विभाग में भी संपर्क कर सकते हैं। शनिवार और रविवार को भी कर्मचारियों को इसके लिए निर्देशित किया गया है। बकायादारो पर नगर निगम कार्यवाही भी कर रहा है बकाया राशि जमा नहीं करने पर निगम ने कई दुकानें सील कर दी है साथ ही नल कनेक्शन विच्छेद भी किया है। गौरतलब है कि आयुक्त प्रिया गोयल ने सभी कर्मचारियों को टैक्स वसूली शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए है।
इनसे संपर्क करके जमा कर सकते हैं अपना टैक्स
हटकेश्वर एवं स्वामी विवेकानंद वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक इसहाक खान मोबाइल नंबर 9165216557,लाल बगीचा एवं सुभाष नगर वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक रमेश ध्रुव व मोबाइल नंबर 6264922505,शीतला पारा वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक पवन देवांगन मोबाइल नंबर 8839139341,सुंदरगंज वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक पुरुषोत्तम प्रजापति मोबाइल नंबर 7987481421,सरदार वल्लभभाई पटेल एवं बठेना वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक संजय गुप्ता मोबाइल नंबर 9826196187,औद्योगिक वार्ड एवं मकेश्वर वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक दीपक पांडे मोबाइल नंबर 8319946464,नवागांव एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक गिरधर साहू मोबाइल नंबर 9770653485,साल्हेवार पारा एवं रामसागरपारा के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक मोहम्मद शेरखान मोबाइल नंबर 9399526350,महंत घासीदास वार्ड के लिए राजस्व उप निरीक्षक सत्यमूर्ति नाडेम मोबाइल नंबर 8962289992,जालमपुर एवं विंध्यवासिनी वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक खिलेश्वर साहू मोबाइल नंबर 9009842505,कोस्टा पारा एवं दानीटोला वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक होरीलाल साहू मोबाइल नंबर 8878059610,महात्मा गांधी वार्ड एवं रामपुर वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक सनद साहू मोबाइल नंबर 8962265381,महिमा सागर एवं गोकुलपुर वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक हेमंत यादव मोबाइल नंबर 7745980880,सदर दक्षिण एवं पोस्ट ऑफिस वर्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक कामता प्रसाद चौबे मोबाइल नंबर 9893968850,बांसपारा के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक सरिता सोना मोबाइल नंबर 9399537291,मराठा पारा एवं सदर उत्तर वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक छबिलाल प्रधान मोबाइल नंबर 9340508093,बनिया पारा एवं मोटर स्टैंड वार्ड के लिए राजस्व उप निरीक्षक नितिन बनवासी मोबाइल नंबर 9893742152,रिसाइ पारा पूर्व एवं डाक बंगला वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक सन्नी वाल्मीकि मोबाइल नंबर 8770026346,नयापारा एवं आमापारा वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक खिलावन रजक मोबाइल नंबर 9302243566,टिकरापारा एवं रिसाई पारा पश्चिम वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक कमलेश साहू मोबाइल नंबर 9691365547,अंबेडकर वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक आलोक तिवारी मोबाइल नंबर 9981210051,सोरिद वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक कंचन साहू मोबाइल नंबर 7974144218,जोधापुर वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक कन्हैया मंडावी मोबाइल नंबर 8462071381,ब्राह्मण पारा वार्ड के लिए सहायक राजस्व निरीक्षक छबिलाल प्रजापति मोबाइल नंबर 6260392994 से संपर्क किया जा सकता है.
