Uncategorized

जैन प्रीमियर लीग 11 बनी रोटरी प्रीमियर लीग की विजेता

रोटरी क्लब द्वारा किया गया रोटरी प्रीमियर लीग का सफल आयोजन


धमतरी। रोटरी क्लब धमतरी द्वारा रोटरी प्रीमियर लीग का भव्य आयोजन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रारूप में किया गया, जिसमें कुल 6 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में जैन प्रीमियर लीग 11, डॉक्टर्स 11, चार्टर्ड अकाउंटेंट 11, रोटरी 11, राइस मिल एसोसिएशन 11, धमतरी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट 11 टीमें शामिल रही। प्रतियोगिता में कड़े मुकाबलों के बाद फाइनल मैच जैन प्रीमियर लीग 11 और धमतरी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट 11 के बीच खेला गया। रोमांचक प्रदर्शन करते हुए जैन प्रीमियर लीग 11 ने फायनल जीतकर ट्रॉफी अपने नाम किया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज मयंक पारेख रहे। इस सफल आयोजन के मुख्य संयोजक प्रेसिडेंट मनीष मित्तल, सेक्रेटरी अर्पित जैन, प्रोग्राम डायरेक्टर्स नंदन दोशी, सत्येंद्र शर्मा, श्रवण गोयल, प्रतीक खंडेलवाल रहे । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित जायसवाल रहे। मैच में विशेष रूप से मनीष अग्रवाल, ऋषि लुनावत, साकेत श्रीवास्तव, अजीत खंडेलवाल, सुभाष गोयल, प्रतीक अग्रवाल, संगम लुंकड एवं शोएब रोकडिय़ा उपस्थित रहे। रोटरी क्लब धमतरी ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन समाज में खेल भावना, स्वास्थ्य व आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भविष्य में भी क्लब द्वारा ऐसे आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!