Uncategorized

धमतरी में गुरुदेव श्री संकर्षण शरण जी के सान्निध्य में 17 जनवरी से हनुमान कथा का होगा शुभारंभ

धमतरी-परम पूज्य गुरुदेव श्री संकर्षण शरण जी (गुरुजी) का शुभागमन धमतरी नगरी में 16 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे होने जा रहा है। जिसमें कल कलश यात्रा दुलारी नगर ,गली नंबर 3 रुद्री से निकलेगी । गुरुदेव के मंगलमय सान्निध्य में हनुमान कथा का आयोजन 17 से 22 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक किया जाएगा। यह कथा भक्तों के जीवन में ज्ञान, भक्ति और कर्म का प्रकाश प्रवाहित करेगी। इसके उपरांत दिनांक 23 जनवरी को प्रातः 7 बजे से भव्य हवन का आयोजन किया जाएगा, जिसकी विशेषता यह रहेगी कि यह पवित्र हवन अलौकिक जड़ी बूटियों संपन्न किया जाएगा। । इस हवन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आध्यात्मिक शुद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना करना है।आयोजकों की ओर से समस्त श्रद्धालुओं,भक्तजनों और नगर वासियों से सादर अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा और हवन का पुण्य लाभ प्राप्त करें तथा इस दुर्लभ अवसर को अपने जीवन का अमूल्य अनुभव बनाएं.उक्त आयोजन की जानकारी श्रीमती कल्पना शुक्ला द्वारा प्रदान की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!