Uncategorized

नीलकंठ महादेव की शरण में विकास का संकल्प:मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर पहुंचे महापौर

धमतरी- स्वामी विवेकानंद कॉलोनी गली नंबर–4 स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ अवसर पर नगर निगम धमतरी के महापौर श्री रामू रोहरा जी की गरिमामयी उपस्थिति में धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। महापौर ने भगवान नीलकंठ महादेव का विधिवत पूजन-अर्चन कर नगर की सुख-समृद्धि, शांति और तेज़ विकास की कामना की।इस अवसर पर पार्षद पिंटू यादव, कुलेश सोनी, ईश्वर सोनकर, संतोष सोनकर एवं पूर्व वार्ड पार्षद श्रीमती सुशीला तिवारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धापूर्वक पूजन में सहभागिता कर क्षेत्रवासियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की।महापौर श्री रोहरा ने कहा कि धार्मिक आस्था के केंद्रों का संरक्षण और विकास वर्तमान नगर निगम की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आस्था और विकास को साथ लेकर चलना ही मजबूत और संस्कारवान समाज की पहचान है। आने वाले समय में मंदिर परिसर के विकास एवं आवश्यक सुविधाओं के विस्तार हेतु नगर निगम द्वारा हरसंभव सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!