Uncategorized

गाली गलौच के कारण हुई मारपीट, मोटर सायकल की हुई चोरी

धमतरी। अर्जुनी थानान्तर्गत दो लोगो द्वारा एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। परसराम साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि ग्राम बोडरा में अपने घर के सामने बैठा था तब आरोपी हुमन प्रसाद साहू, लीलाबाई साहू, व एक अन्य द्वारा एक राय होकर हमे गाली गलौच करते रहते हो कहकर मारपीट कर चोट पहुंचाया। जिस पर थाने में आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं हुमन प्रसाद साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि परसराम साहू द्वारा उनकी पत्नी से गाली गलौच कर रहा था जिसे मना करने पर मारपीट कर दांत से काटकर चोट पहुंचाया। जिस पर थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 324 व 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


वहीं सिटी कोतवाली थानान्तर्गत रामजी यादव ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज कराया है कि अम्बेडकर चौक के पास अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 05-एजी 8273 कीमती 20 हजार को खड़ा किया था जिसे अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। सिटी कोतवाली व अर्जुनी थानान्तर्गत दो नाबालिग लड़कियों को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की आंशका जाहिर कर परिजनों द्वारा धारा 363 के तहत अपराध पंजीबद्ध कराया गया है।
एक्शन में यातायात पुलिस
एसपी आंजनेय वाष्र्णेय निर्देशानुसार डीएसपी यातायात मणीशंकर चन्द्रा के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा लगातार नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 15 मई को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 19 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। वहीं सिहावा पुलिस द्वारा धारा 107, 116 के तहत दो लोगो पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!