Uncategorized

डबल इंजन की सरकार में नगरी गढ़ रही विकास के नए आयाम

वार्ड क्रमांक 1 व 2 में बीटी सड़क निर्माण कार्य हुआ सम्पन्न

नगर पंचायत नगरी डबल इंजन की सरकार में विकास के नए आयाम गढ़ रही है,वार्ड के चौमुखी विकास में नगर पंचायत अध्यक्ष,उपाध्यक्ष व समस्त सभापति पाषर्दगढ़ अनवरत जुटे हुए हैं। बता दे कि बीते कुछ दिनों में नगर एक नई दिशा की ओर बढ़ रही है। ज्ञात हो की वार्ड क्रमांक एक में लंबित मांग बीटी सड़क निर्माण कार्य संपन्न हो चुका है। इसी तारतम्य में वार्ड क्रमांक 2 तुमबाहरा मे अति जर्जर मार्ग था जिसको संज्ञान में लेते हुए निराकरण आज दिनांक तक कर दिया गया है। बता दे की 16 लाख की लागत से बीटी सड़क के निर्माण कार्य को पूरा किया गया है । वार्ड पार्षद देवचरण ध्रुव ने बताया की नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ,उपाध्यक्ष विकास बोहरा, लोक निर्माण विभाग सभापति अश्वनी निषाद, स्वास्थ्य विभाग सभापति शंकर देव,महिला बाल विकास सभापति अल्का किरण साव राजस्व सभापति विनीता कोठारी व पार्षदो राजा पवार मिक्की गुप्ता चेलेश्वरी साहू जयंती टुकेश्वरी साहू अंबिका ध्रुव नरेश पटेल असकरण पटेल हरीश साहू डागेश्वरी साहू की सक्रियता व कर्मठता के कारण ये विकास के कार्य संभव हो पाया है अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा व विकास बोहरा ने बताया की आगामी कुछ ही दिनों में 41 लाख रुपए की लागत पानी टंकी का निर्माण कार्य किया जाएगा यह पानी टंकी एवं पाइपलाइन विस्तार कार्य की मांग ग्राम वासी लंबे समय से कर रहे थे।जिसे संज्ञान में लेते हुए निराकरण किया गया ताकि वार्ड वासियों को स्वस्थ पेयजल की व्यवस्था मिल सके इसी तरह नगर के समस्त वार्डों की चौमुखी विकास में हम तटस्थ है।

वार्ड वासियों की प्रतिक्रिया

वार्ड क्रमांक 1 व 2,के वार्ड वासियों का कहना है कि वर्तमान नगर पंचायत की टीम निश्चित रूप से आपसी सामंजस्य और बेहतर तालमेल बनाकर आगे बढ़ रही है, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समस्त पार्षद कार्य कर रहे हैं इसी भांति यदि कार्य चलता रहा। तो निसंदेह पांच वर्षों में नगर पंचायत का विकास अकल्पनीय हो सकता है। वार्ड क्रमांक 1 व 2 दोनों की लंबित मांग पूरा करने पर अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष, सभापतियों व पार्षदों का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!