Uncategorized

गांव चलो घर चलो अभियान के तहत सिवनीकला के विभिन्न संगठनों और विशिष्ट जनों से हुई चर्चा-परिचर्चा

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। भानु चन्द्राकर, भाजपा जि़ला संयोजक गाँव चलो घर चलो अभियान धमतरी, नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत कुरूद ने बताया कि ग्राम सिवनीकला में गाँव चलो घर चलो अभियान के तहत अपने बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मोदी जी के गारंटी मे वादा निभाने के लिए छत्तीसगढ के भाजपा सरकार के महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना, दो साल का धान बोनस, 3100 मे किसानो का 21 क्विंटल धान खऱीदी, 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास देने जैसे भाजपा सरकार ने बहुत अल्प समय में सुशासन लाने का प्रयास किये है।

इसी तरह केन्द्र के मोदी सरकार ने लगातार 10 वर्षों से अनगिनत बड़े फ़ैसले और योजनाओं को आमजनो तक पहुँचाने के लिए अविस्मरणीय प्रयास किये है, साथ ही देश का स्वाभिमान भी पूरे विश्व पटल में बढ़ाये है ।

इन्ही जन कल्याणकारी कार्यों को लेकर गाँव के घर घर पहुँचने का संयोजक होने नाते पहुँचने का प्रयास भानु चन्द्राकर भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!