Uncategorized

भेण्डरा व सिंधौरीकला को विधायक अजय चन्द्राकर ने दी विकास कार्यों की सौगात


कुरुद। पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर ने ग्राम भेण्डरा में नवनिर्मित सामुदायिक भवन, टिन शेड एवं कला मंच का लोकार्पण तथा ग्राम सिंधौरीकला में नवीन पंचायत भवन का विधि-विधान से भूमिपूजन किया। नए सामुदायिक भवन और निषाद समाज भवन के निर्माण से अब गांव में सामाजिक बैठकों, मांगलिक कार्यक्रमों और समाजिक गतिविधियों के लिए एक स्थायी और सम्मानजनक स्थल उपलब्ध होगा। वहीं नवनिर्मित कला मंच ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए एक नया आकाश खोलेगा। विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल निर्माण करना नहीं, बल्कि गांवों को आत्मनिर्भर और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाना है। ये विकास कार्य ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक और प्रशासनिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं देंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!