Uncategorized

6 से 10 अप्रैल तक मनाया जायेगा भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव

कल से निकाली जाएगी प्रभातफेरी, महोत्सव के तहत होंगे विविध धार्मिक आयोजन


धमतरी। भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव खरतरगच्छाचार्य प.पू. श्री जिन पीयुष सागर जी म.सा. के शिष्य रत्न उपाध्याय प्रवर अध्यात्म योगी प.पू. श्री महेन्द्र सागर जी म.सा., युवा मनीषी उपाध्याय प्रवर प.पू. श्री मनीष सागर जी म.सा. आदि ठाणा 15 केवल्यधाम तीर्थ प्रेरिका प.पूज्या निपुणा श्री जी म.सा. की सुशिष्या प.पू. श्री हंसकीर्ति श्री जी म.सा. आदि ठाणा 3 के पावन निश्रा में 6 से 10 अप्रैल तक मनाया जायेगा। इस दौरान विविध धार्मिक आयोजन होंगे। 6 अप्रैल रविवार को प्रभात फेरी प्रात: 6 बजे से श्री आदिश्वर जिनालय से राष्ट्रीय गौशाला तक निकाली जाएगी। जहां गायों को गुड़ एवं रोटी खिलाई जाएगी। प्रात: 9 बजे से अहिंसा खेल दिवस नया स्थानक भवन धमतरी में आयोजित होगा। 7 अप्रैल सोमवार को प्रभात फेरी प्रात: 6 बजे से श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से शांति कॉलोनी तक निकाली जाएगी। प्रात: 9.45 बजे से श्री पाश्र्वनाथ जिनालय इतवारी बाजार में रिधान जैन 5 वर्षीय, भुनेश्वर द्वारा भक्तांबर सूत्र वाचन किया जायेगा। दोपहर 11 बजे नवकार महिला मंडल द्वारा अशोक वस्त्र भंडार के पास प्याऊ उद्घाटन किया जायेगा। दोपहर 11.30 बजे सुधर्म महिला मंडल द्वारा चोपड़ा निवास रामबाग के पास मठा वितरण किया जायेगा। रात्रि 7.30 बजे स्थानीय मंडलो द्वारा महामंत्र नवकार की महिमा की रंगारंग प्रस्तुति की जाएगी। रात्रि 08.30 बजे मुमुक्षु भाई लीलमचंद सुराना का अभिनंदन होगा। 8 अप्रैल मंगलवार को प्रभात फेरी प्रात: 6 बजे से श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से अमलतासपुरम रूद्री रोड तक निकाली जाएगी। प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक धनकेशरी मंगलभवन में रक्तदान शिविर का आयोजन धमतरी ब्लड़ बैंक के सहयोग से किया जायेगा। दोपहर 12 बजे नवकार महिला मंडल द्वारा दो कन्याओं के विवाह हेतु भेंट समर्पित किया जायेगा। रात्रि 7.30 बजे से स्थानीय मंडली द्वारा धनकेशरी मंगलभवन में जिन शासन की अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके बाद अभिनंदन अंतिम यात्रा के मजबूत साथी कार्यक्रम का आयोजन होगा। 9 अप्रैल को प्रभात फेरी प्रात 6 बजे से श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से श्री दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली जाएगी। प्रात: 8 बजे गांधी मैदान में विश्व नवकार दिवस पर सामूहिक नवकार जाप होगा। प्रात: 8.30 बजे से पूज्य गुरू भगवंतो द्वारा द्वारा सर्वधर्म प्रवचन विकार से संस्कार की ओर होगा। दोपहर 12.30 बजे से गोल बाजार में समता महिला मंडल द्वारा मठा वितरण होगा। दोपहर 3.30 बजे से नवकार महिला मंडल द्वारा श्री दिगंबर जैन मंदिर में नवकार जाप होगा। दोपहर 4 बजे से अहिंसा सायकल रैली विंध्यवासिनी मंदिर से नया स्थानक भवन तक निकाली जाएगी। रात्रि 7.30 बजे से 20 वर्ष तक के बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 10 अप्रैल को 6 बजे से प्रभातफेरी श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से नया स्थानक भवन तक निकाली जाएगी। प्रात: 7 बजे महामस्ताभिषेक श्री दिगंबर जैन मंदिर अठवानी गली में होगा। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत 10 को पूज्य गुरू भगवंतो द्वारा प्रात: 7 बजे श्री पाश्र्वनाथ जिनालय में भगवान महावीर घट कल्यानक पूजा प्रात: 8 बजे श्री दिगंबर जैन मंदिर से श्री पाश्र्वनाथ जिनालय तक पालकी यात्रा निकाला जाएगी। प्रात: 9.30 बजे श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से आदिश्वर जिनालय तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12.30 बजे श्री धनकेशरी मंगलभवन आमापारा में स्वामी वात्सल्य। दोपहर 1 बजे शनिदेव मंदिर के सामने महावीर प्रसादी वितरण। दोपहर 2 बजे से स्थानक भवन सदर बाजार में महावीर प्रश्नोत्तरी। दोपहर 4 बजे से जिला अस्पताल, वृद्धा आश्रम, बठेना अस्पताल में फल वितरण, संध्या 7.30 बजे श्री दिगंबर जैन मंदिर में 108 दीपक महाआरती व रात्रि 8 बजे संगीत मय प्रभु भक्ति का आयोजन किया जायेगा। उक्त समस्त धार्मिक आयोजनो में समाजजनों की उपस्थिति की अपील श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति द्वारा की गई है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!