Uncategorized

भाजपा एक ऐसा राजनैतिक संगठन है जो जनता के बीच लगातार काम करती है – राजेन्द्र गोलछा

मगरलोड मंडल की हुई बैठक, भाजपा स्थापना व संविधान दिवस मनाने बनी रणनीति


नगरी। भारतीय जनता पार्टी मगरलोड मंडल की बैठक 4 अप्रैल को मंडल कार्यालय मगरलोड में भाजपा मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस 14 अप्रैल संविधान दिवस को संगठन पखवाड़े के रूप में मनाए जाने को लेकर आयोजित की गई। मंडल संगठन प्रभारी जिला भाजपा मंत्री राजेंद्र गोलछा ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी राजनैतिक संगठन है जो जनता के बीच जाकर लगातार काम करती है, भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता हमेशा जनता के बीच सक्रिय रहते हैं। चुनाव संपन्न हो चुका है लेकिन हम सब सक्रिय रहकर जन सेवा के कार्य में हमेशा जुटे रहते हैं।इसी तारतम्य में 6 अप्रैल स्थापना दिवस कार्यक्रम प्रत्येक बुथ पर मनाया जावेगा। इस कार्यक्रम के लिए मंडल से एक प्रभारी प्रत्येक बूथ पर पहुंचेंगे और बुथ अध्यक्ष सहित पुरे बुथ कमेटी के सदस्य मिलकर कार्यक्रम को संपन्न करेंगे। भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनाया जाएगा।इस दोनों कार्यक्रम को संगठन पखवाड़ा के रूप मनाया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायत दुधवारा में मंडल स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित की जावेगी। 9 अप्रैल को मगरलोड मंडल में कर्मा मंदिर परिसर में सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन धमतरी के पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू, जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा, जिला पंचायत सदस्य टीका राम कंवर की विशेष उपस्थिति में संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में मंडल रोहित मोहन साहू ने स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सफलता पूर्वक आयोजित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य टीका राम कंवर ने भी संबोधित किया। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय यदु, महामंत्री द्वय रामायण सिन्हा,एवन साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष कोमल यदु,शत्रुघ्न साहू, टीकम साहू, लोकेश साहू, झनेश्वर साहू, मिलन नेताम,यादराम गायकवाड़, महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्वशी साहू, कविता यादव,भानूप्रिया साहू, श्रीमती राखी साहू, राधा साहू, झमित सिन्हा,डुगेश्वरी साहू, बी आर नाग, राधेलाल सिन्हा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!