Uncategorized

धारदार चाकू से लोगों को भयभीत करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार

सिटी कोतवाली पेट्रोलिंग को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति जो अंबेडकर चौक के पास धमतरी में अपने हाथ में एक लोहे का धारदार हथियार चाकू को लेकर घूम रहा है जिसको देखकर आने जाने वाले लोग भयभीत हो रहे हैं की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंचा.
गवाहों के समक्ष घेराबंदी कर आरोपी उत्तम साहू पिता स्व०महेश साहू 19 वर्ष अंबेडकर चौक टिकरापारा धमतरी को पकड़ा गया.आरोपी के कृत्य अपराध आर्म्स एक्ट के तहत पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से गवाहों के समक्ष आरोपी से धारदार लोहे का चाकू को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफतार कर आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली से प्रआर.हरीशंकर सिन्हा,आर.रूपेश रजक,चंदर सिंह जमदार, डायमंड यादव, सहित सायबर टीम का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!