Uncategorized

सर्व समाज समन्वय महासभा के दिलीप पटेल जिला संयोजक नियुक्त

सर्वसमाज समन्वय महासभा जिला धमतरी के लिए प्रदेश संयोजक संजीव वशिष्ठ द्वारा धमतरी के कार्यकर्ताओ के सहयोग से दिलीप पटेल को सर्वसमाज समन्वय महासभा का जिला संयोजक सर्व सम्मति से नियुक किया गया.रामजानकी मठ मंदिर में सभी सदस्यों की बैठक हुई जिसमे प्रदेश के निर्देशानुसार ये तय किया गया कि 25 जुलाई को सर्व समाज कि बैठक होगी जिसमे सभी समाज के अध्यक्ष सचिव एवं पदाधिकारीगण उपस्थित होंगे जिनके समक्ष ये प्रस्ताव लाया जायेगा कि हम सब जातिवाद, छूआ -छूत (अस्पृश्यता) ऊंच -नीच, के भेदभाव को ख़तम कर छत्तीसगढ़ राज्य को सामाजिक एकता सद्भाव का गढ़ बनाएंगे.
जिला संयोजक दिलीप पटेल ने कहा कि हम सब मिलकर धमतरी जिला सहित पूरे देश में सर्व हिन्दू समाज को एक कर सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार कर लोगों में जागरूकता लाएंगे जन जन में सनातन धर्म कि अलख जलाएंगे सामाजिक लोकतंत्र को स्थापित करेंगे. बैठक में नारी शक्ति महासभा जिलाध्यक्ष पदमनी चंद्राकर जिला सचिव चन्द्रकला पटेल, कोषाध्यक्ष बिमला पटेल, संगीता जगताप, श्यामा पटेल, डाली सोनी, रेणुका नाडेम, रूखमणी सोनकर, हरजिंदर सिंह छाबड़ा, नीलेश राजा, संजय देवांगन, जानकी पटेल आदि सम्मिलित हुए.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!