Uncategorized

युवा जिला देवांगन समाज के पदाधिकारियों ने महापौर व सभापति से भेंटकर दी बधाई


धमतरी। युवा जिला देवांगन समाज धमतरी द्वारा महापौर एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री रामू रोहरा से मुलाकात कर बधाई दी गई। श्रीमती कौशल्या देवांगन को नगर निगम सभापति बनने पर शुभकामनाएं ज्ञापित किया गया। भेंट के दौरान समाजजनों ने कहा कि छत्तीसगढ़ निगम मंडल बोर्ड एवं आयोग में समाज के किसी भी व्यक्तियों को मौका नहीं दिया गया है तथा समाज से संबंधित मुख्य विभाग छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड में भी देवांगन समाजजन को शामिल नहीं किए गया है। इस बोर्ड में समाज के लोगों का शामिल करने के लिए आग्रह किया गया। भेंट के दौरान जालमपुर पार्षद संजय देवांगन , युवा जिलाध्यक्ष दीपेश देवांगन, सचिव बीरेंद्र देवांगन, कोषाध्यक्ष वेदप्रकाश देवांगन ,उपाध्यक्ष श्रीमती मीना देवांगन ,उपाध्यक्ष मयंक देवांगन, संगठन सचिव श्रीमती प्रीति देवांगन ,सहसचिव शेखर देवांगन जिला कार्यकारिणी संजय देवांगन समेत अन्य पदाधिकारीगण एवं समाजजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!