Uncategorized

निगम एमआईसी सदस्य खाद्य विभाग के आँफिस का हुआ सादगीपूर्ण शुभारंभ

जीवन के संघर्ष को जितने बनाए संतोष, सेवा, समर्पण को हथियार-: पिंटू यादव


धमतरी। बनियापारा वार्ड के पार्षद पिंटू यादव जिन्होंने बचपन में ही एक दुर्घटना के चलते अपने सिर से मां की ममता का साया खो दिया। लेकिन आज एक जनप्रतिनिधि के रूप में प्रमाणित सेवा नगर निगम के माध्यम से कर रहे हैं उनकी भावना और संवेदना तब फिर उजागर हुई जब एमआईसी सदस्य के रूप में उन्होंने सर्व सुविधायुक्त निगम के मुख्य ऑफिस से दूर अपने विभाग के दफ्तर में ही सामान्य सा साधारण ऑफिस बनाने का चुनाव किया, यहां तक की राजस्व विभाग में निर्मित इस ऑफिस का उद्घाटन छत्तीसगढ़ की परंपरा एवं संस्कृति से जुड़े महान पर्व अक्षय तृतीया पर अपने वार्ड की एक बुजुर्ग महिला तिथियां बाईं हलबा 82 वर्ष जिन्होंने उन्हें चुनाव के दरमियान अपने मेहनत घरों में बर्तन साफ करने अर्जित आय से जोड़ी हुई पाई पाई की राशि को पार्षद पिंटू यादव को बेटा पुकारते हुए चुनाव में उपयोग हेतु दे दी थी इस मां की ममता को दिल में समाए हुए पिंटू यादव भी जब उन्हें अपने कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर बुलाने गए तो वहां खुशी के आंसू को रोक नहीं पाई और सहसा उसके साथ राजस्व कार्यालय जब पहुंची तो पिंटू यादव का परिवार जिसमें उनकी धर्मपत्नी सरिता यादव स्वयं निगम में एक सक्रिय पार्षद के रूप में पहचानी जाती थी वह अपने बच्चों के साथ इस मां की चरण धोकर कार्यालय कक्ष तक का ससम्मान ले गई तो पूरा वातावरण भाव प्रधान हो गया। पिंटू यादव ने बताया कि मैंने अपने जीवन के संघर्षों को यदि संतोष में बदला है तो वह है आम जनमानस का सहयोग और इसी के परिणाम स्वरूप ही मेरे परिवार को दूसरी बार नगर निगम में पार्षद के रूप में कार्य करने का वार्ड वासियों ने एक अवसर फिर से प्रदान किया है जो वास्तव में जनता तथा वार्ड वासियों के सहयोग, स्नेह व आशीर्वाद से ही पूरा होगा और यही आने वाले समय में आज के इस अक्षय तृतीया के पावन पर्व के पवित्र अवसर की सार्थकता होगी। उक्त भावना प्रधान क्षण के साक्षी बनने वालों में नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, विभा चंद्राकर, नीलेश लुनिया अखिलेश सोनकर संजय देवांगन हिमानी साहू विजय मोटवानी गजेंद्र कंवर भारती साहू नम्रता माला पवार चन्द्रभागा साहू सतीश पवार संतोष सोनकर कुलेश सोनी भागवत साहू शैलेन्द्र रजक सिशील तिवारी अनिता सोनकर सरिता यादव अविनाश दुबे विनय जैन योगेश गांधी पप्पू सोनी हरेश पाठक रोहित सोनी राजकुमार संजय तम्बोली सीता यादव तीजिया बाई मोंटू सोनी संजू यादव निक्कू विकाश ग्वाल सामर्थ रणसिंह नितिन बनवासी संजय गुप्ता राहुल झरना तम्बोली केसकुमार यादव सावित्री यादव भूमि यादव रूखमणी सोनकर सिमा चौबे ऋतु द्विवेदी सुभनश यादव होमेन्द्र यादव उपस्थित रहे।
निस्वार्थ सेवा, त्याग, समर्पण,प्रेम और भाईचारे की होती है मोहताज -:रामू रोहरा
निगम के अपने साथी सदस्य के उत्साहवर्धन हेतु हर बार की तरह फिर मजबूती के साथ महापौर रामू रोहरा खड़े नजर आए और उन्होंने सभी से कहा कि आज यह बात सिद्ध हो गया कि निस्वार्थ सेवा किसी चीज की मोहताज नहीं होती यदि उसे आगे बढ़ाना है तो अपनों का अपनों में प्रेम, त्याग, समर्पण तथा समभाव की भावना होनी चाहिए जो आज इस कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर दिखाई दी है।
पद और पैसा भी इंसानियत, मानवता और समर्पित सेवाभाव के आगे झुकाती हैं सिर-: कौशल्या देवांगन
नगर निगम के संवेदनशील सभापति कौशल्या देवांगन जब इस क्षण की साक्षी बनी। उन्होंने कहा आज मैंने जीवन की सच्चाई को बहुत नजदीक से साक्षात्कार किया और मुझे यहां एहसास हो गया कि दुनिया का सबसे बड़ा पद, धन, दौलत ,शोहरत भी इंसानियत ,मानवता और समर्पित सेवा भाव के सामने सिर झुका देती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!