जनभागीदारी समिति अध्यक्षों का मनोनयन

धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा की अनुशंसा पर धमतरी जिले में संचालित 9 महाविद्यालय में जन भागीदारी समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया है। जिसमें महत्वपूर्ण धमतरी पीजी कॉलेज के लिए मराठापारा से निर्वाचित पार्षद सतीश पवार को अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह गल्र्स कॉलेज धमतरी में जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी साहू, कंडेल कॉलेज में जनपद सदस्य दिनेश्वरी साहू, नवीन शासकीय महाविद्यालय आमदी में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहू को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संत गुरु घासीदास शासकीय पीजी कॉलेज कुरूद में ग्राम पंचायत नवागांव के सरपंच टिकेश साहू को, भखारा कॉलेज में नगर पंचायत पार्षद झम्मन साहू को, नवीन महाविद्यालय सिलौटी में जनपद सदस्य गितेश्वरी साहू को, शासकीय महाविद्यालय मगरलोड में जनपद सदस्य राजेश साहू को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसी तरह नगरी के सुखराम नागे शासकीय महाविद्यालय में जिला पंचायत सदस्य अजय ध्रुव जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं।