Uncategorized

सिटी पार्क के पास हेरोईन बेचने वाले 3 आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सिटी पार्क के पास हेरोईन बेचने वाले 3 आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

आरोपियों से 1ग्राम कीमती 10,000 रूपये, 3 मोबाईल कीमती 30,000 बिक्री रकम 7300 रू किया गया जप्त

थाना सिटी कोतवाली को मुखबीर से सूचना मिली की सिटी पार्क के पास विंध्यवासिनी वार्ड धमतरी के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने पास प्लास्टिक झिल्ली में अंदर अवैध मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) रखकर बिक्री कर रहे है की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस द्वारा सिटी पार्क के पास विंध्यवासिनी वार्ड धमतरी के पास जाकर घेराबंदी कर 3 आरोपियों सूरज उर्फ श्रवण रजक पिता गजानंद रजक 27 वर्ष नयापारा वार्ड बजरंग चौक धमतरी एवं लवली उर्फ अभिनव तिवारी पिता विधासागर तिवारी 35 वर्ष आमातालाब रोड गौरा चौरा के पास धमतरी एवं राहूल निर्मलकर उर्फ सिन्कु पिता स्व रोहित निर्मलकर 26 वर्ष इंद्रानगर वार्ड धमतरी को पकड़कर आरोपियों के कब्जे से हेरोईन (चिट्टा)प्लास्टिक झिल्ली में बंधा हुआ मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) जिसका वजन पॉलीथीन सहित 1 ग्राम कीमती 10,000 रूपये एवं 3 नग मोबाईल कीमती 30,000 रूपये,बिक्री रकम 73,00 जुमला कीमती 47,300.रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 21(A), एन०डी० पी०एस० एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली से सउनि.संतोषी नेताम,आर.डायमंड यादव,चंदर जमदार,मुकेश सिन्हा,भूपेंद्र पदमशाली, रघुराज कर्ष,गणेश नेताम, नागेंद्र सिंग का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!