Uncategorized

स्कूल समय में चलने वाले भारी वाहनों पर यातायात पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही, 8 हाइवा वाहनों का किया गया चालान

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर तत्काल


धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री मोनिका मरावी के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा जिले में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में धमतरी पुलिस यातायात द्वारा ग्राम कातलबोड़ (विकासखंड- कुरूद) में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की गई।ग्रामीणों एवं ग्राम सरपंच श्री मिलन साहू द्वारा यह शिकायत दर्ज कराई गई थी कि स्कूल समय के दौरान गांव से होकर गुजरने वाले भारी हाइवा वाहन बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बन रहे हैं।जिस पर पुलिस अधीक्षक के तत्काल कार्यवाही के निर्देश पर यातायात पुलिस के सउनि. रामकृष्ण साहू एवं प्रआर. देवेन्द्र गजेन्द्र द्वारा मौके पर पहुँचकर कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा स्कूल समय में अनावश्यक रूप से चल रहे 8 हाइवा वाहनों का मौके पर चालान कर 12,000 समन शुल्क वसूला गया। साथ ही वाहन चालकों एवं मालिकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि स्कूल समय के दौरान इस मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन न करें। भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!