Uncategorized

भूपेश सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवा जुड़ रहे कांग्रेस की विचारधारा से – राजा देवांगन

छात्र जोड़ो संवाद के माध्यम से जिले के पंचायतो में पहुच रही एनएसयूआई

धमतरी। छात्र जोड़ो संवाद जिले के हर ब्लॉक के पंचायतो व शहर के वार्डो में सतत् जारी है । युवा व छात्र एनएसयूआई की कार्यशैली से काफी प्रभावित हो रहे है और बड़ी संख्या में कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ रहे है। एनएसयूआई कार्यकर्ता ने धमतरी विधानसभा के नगर निगम धमतरी अंतर्गत महिमासगर वार्ड , दानीटोला वार्ड ग्रामीण अंचलों में कुरमातरई, गुजरा, दरगहन, डोमा,जुनवानी,खम्हरिया में बैठक लेकर ग्राम इकाई व वार्ड इकाई गठित किया । जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने बताया कि छात्र व युवा जनों से चर्चा के दौरान युवाओं का कहना कि राजीव युवा मितान क्लब गाँव के युवाओं को एकजुट करने मुख्यमंत्री का सराहनीय प्रयास है जिसके लिये स्थानीय युवाओं व छात्रों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और वादा किया कि आने वाले 15 सालों तक भूपेश सरकार ही बनेगा । राजा देवांगन ने कहा कि भूपेश सरकार द्वारा शुरू की गई ‘स्वामी आत्मानंद स्कूलझ् में गरीब और निम्न तबके के प्रतिभावान बच्चों के पालकों को निजी स्कूलों की महंगी फीस से काफी राहत मिली है। इन स्कूलों में कम फीस पर अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा के साथ-साथ विश्व स्तरीय सुविधाएं, बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल रहा है।’

महतारी दुलार योजना का दायरा बढ़ा

श्री देवांगन ने कहा कि कोरोना महामारी से अपने माता-पिता या अभिभावक को खो चुके बच्चे जो निजी स्कूल में पढ़ रहे उनकी पढ़ाई का खर्च भी छत्तीसगढ़ सरकार उठाएगी। ऐसे बच्चों को राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की गई महतारी दुलार योजना का लाभ मिलेगा। महतारी दुलार योजना के तहत विद्यार्थियों को कक्षा पहली से 8वीं तक 500 रुपए प्रति माह और कक्षा 9वीं से 12वीं तक एक हजार रुपए प्रति माह की छात्रवृत्ति दी जाएगी। वहीं बच्चों को स्कूली शिक्षा नि:शुल्क दी जाएगी। ऐसे बच्चों को राज्य सरकार की ओर से संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी। उनकी शिक्षा का सम्पूर्ण खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
————————-

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!