Uncategorized

कांग्रेस राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष के तीखे बयान पर महिला मोर्चा ने किया पलटवार कहा भाजपा महिला हितैषी

महिला के संघर्ष का प्रतीक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मोदी ने किया सम्मानित, तो कांग्रेस बहाती है घडिय़ाली आंसू-: शालिनी राजपूत

छत्तीसगढ़ को महतारी के रूप में बनाया भाजपा ने वंदनीय तो कांग्रेस ने किया शोषण-: विभा अवस्थी
महिलाओं की आत्मनिर्भरता तथा नारी स्वाभिमान का सशक्त आधार है भाजपा का आरक्षण बिल-: हेमलता शर्मा
धमतरी । कांग्रेस के महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा द्वारा धमतरी में महिलाओं के सम्मेलन में सम्मिलित होने के पश्चात भाजपा पर तीखे प्रहार करते हुए कहा की प्रदेश सरकार के बीते 2 महीने के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में महिलाओं के संबंध में अपराध तथा अन्य अनैतिक कार्यों में बढ़ोतरी हुई है जिस पर पलट बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी तथा कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा ने महिला मोर्चा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी सरिता यादव के हवाले से कहा है कि कांग्रेस के शासनकाल की तुलना भाजपा के शासन के दो 2 माह आम जनता के लिए समर्पित रहा अलका लांबा महिलाओं के हित संवर्धन कांग्रेस द्वारा किए जाने संबंधी बात जो कही है उसका खंडन करते हुए श्रीमती शालिनी राजपूत ने कहा है वास्तव में समाज में महिलाओं को उनके अधिकारों को सही स्थान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक गरीब शोषित तथा अंतिम पंक्ति की महिला द्रोपति मुर्मू को राष्ट्र के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित करते हुए भारत के आत्म सम्मान, आत्म गौरव तथा महिलाओं के आत्म बल को एक नई दिशा तथा नई ऊंचाई प्रदान की है। वहीं दूसरी और विभा अवस्थी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी धरती पर खड़े होकर छत्तीसगढ़ को महतारी करते हुए पृथक राज्य का दर्जा देने का कोई कार्य किया तो पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई ने किया और उनके बनाए गए इस गुलजार चमन को यदि किसी ने पल्लवित तथा पुष्पित कर महकाने का कार्य किये रमन सरकार के 15 वर्ष का स्वर्णिम कार्यकाल, जिसने विकास की नई इबारत लिखा। मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा ने कहा है कि भारत के इतिहास में आजादी के बाद महिलाओं के जीवन स्तर को उठकर समाज के अग्रिम पंक्ति में खड़े करने मैं महिला आरक्षण बल बल का पत्थर साबित हुआ है जिसका पूरा देश समर्थन करते हुए स्वागत किया है वही मीडिया सह प्रभारी सरिता यादव ने भी भाजपा को ही महिलाओं के हित संबंधी अदितिय, अलौकिक तथा अद्भुत निर्णय के कारण विश्व के सर्वाधिक बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त होने वाला बताया तथा कांग्रेस के निरंतर पतन की बात कही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!