धमतरी पुलिस की अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्यवाही: 60 पौवा देशी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित 24,800 रु की मसरूका जब्त
कोतवाली पुलिस एवं साइबर टीम की संयुक्त दबिश: आमा तालाब रोड पर घेराबंदी कर दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं भंडारण करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा सूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल में अवैध रूप से देशी शराब रखकर परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली पुलिस एवं साइबर टीम की संयुक्त टीम द्वारा आमा तालाब रोड, शराब भट्टी जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की गई।
घेराबंदी के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को रोककर जांच की गई। जांच में उनके कब्जे से 60 पौवा देशी शराब, जिसकी कीमत लगभग 4,800 रुपये है, बरामद की गई। शराब के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG-08-X-6560, जिसकी कीमत लगभग 20,000 रुपये है, को भी जब्त किया गया। इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल 24,800/- रुपये का मशरूका जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों मे संजय नेताम, पिता भुखवा नेताम, 42 वर्ष, निवासी ग्राम नर्रा, जिला बालोद, पंचूराम सोरी, पिता बिदेराम सोरी, 26 वर्ष, निवासी ग्राम नर्रा, जिला बालोद शामिल है.दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली, धमतरी में अपराध क्रमांक 261/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
▪️
