Uncategorized

प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) के साथ 2 आरोपी हुए गिरफ्तार

अधारी नवागांव एफसीआई गोदाम के पास ग्राहक तलाश करते आये पुलिस के गिरप्त में

आरोपियों के कब्जे से 5.14 ग्राम एवं 9 नग पोलिथिन की झिल्ली में 1.43 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) किया गया जप्त

आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 21 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

धमतरी सायबर सेल तकनीकी एवं थाना सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा नशीली मादक पदार्थ खरीदी-बिक्री करने वाले आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।दिनांक 29.12.23 को शहर पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की 2 व्यक्ति अधारी नवागांव एफसीआई गोदाम के पास अवैध रूप से नशीली मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) बिकी करने की सूचना में मौके पर जाकर घेराबंदी कर संदेही व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ गया, जिन्होने अपना नाम तौहिद अली व शेख मोईन निवासी धमतरी का होना बताये। आरोपियो के कब्जे से एक सफेद रंग के पॉलिथिन में भरी मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) कुल वजनी 5.14 ग्राम तथा सफेद रंग की जीप वाली छोटी प्लास्टिक पॉलिथिन जिसके अंदर छोटी-छोटी झिल्ली में बंधा हुआ 9 नग हिरोईन चिट्टा मादक पदार्थ वजनी 1.43 ग्राम कीमती 9000- रूपये कुल वजनी 6.57 ग्राम कीमती 60400 रूपये एवं 1 बैटरी वाला तौल मशीन, 1 नग लायटर, सिल्वर पेपर बिकी रकम 2000 रूपये एवं 1 नग स्कूटी मो.सा. कीमती 1,00,000 रूपये जप्त जुमला कीमती 1,63,400- रूपये आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध धारा 21 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत किया गया गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।गिरफ्तार आरोपियों में तौहिद अली पिता सादिक अली 28 वर्ष निवासी रिसाईपारा मस्जिद के पास धमतरी,शेख मोईन पिता शेख मकसूद 28 वर्ष रामसागर पारा आमातालाब रोड धमतरी है.उक्त आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली धमतरी, निरीक्षक ब्रिजेश तिवारी, सायबर सेल तकनीकी प्रभारी उप निरीक्षक रमेश कुमार साहू, थाना धमतरी से सहा. उप. निरीक्षक अनिल यदु रमेश साहू, सायबर सेल से प्र.आर. देवेन्द्र राजपूत, आर. धीरज डड़सेना, मुकेश मिश्रा, कृष्ण कन्हैया पाटिल, आनंद कटकवार, योगेश ध्रुव, मनोज साहू, फनेश साहू, थाना धमतरी से आर अनुराग पाण्डेय, महेश्वर ध्रुव की भूमिका रही है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!