Uncategorized

भाजपा मगरलोड मंडल की बैठक 3 को, जिला मंत्री व मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा रहेंगे विशेष रुप से मौजूद

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी मगरलोड मंडल की बैठक 3 सितंबर दोपहर 1 बजे साहू सदन कपालफोड़ी में आयोजित की गई है।उक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला के मंत्री एवं मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा, मंडल के सह प्रभारी एवं किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य भीखम सेन, जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के पदाधिकारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला पदाधिकारी एवं जिला कार्यसमिति के सदस्य मंडल के पदाधिकारी एवं मंडल कार्य समिति सदस्य,समस्त मोर्चा के प्रदेश,जिला एवं मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक बूथ के अध्यक्ष एवं बीएलए 2,नगर पंचायत के पार्षद, जिला पंचायत, जनपद के सदस्य, सरपंच, सोसायटी के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को आमंत्रित किया गया है मंडल के अध्यक्ष विजय यदु महामंत्री द्वय रामायण सिन्हा एवं यवन साहू ने सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!