Uncategorized

केन्द्र की मोदी सरकार मंहगाई सहित हर मोर्चे पर हो रही विफल – आकाश गोलछा

जिला कांग्रेस महामंत्री व विधायक प्रतिनिधि ने कहा मंहगाई से आम जनता हो चुकी है त्रस्त, जनता का विश्वास खो चुकी है मोदी सरकार


धमतरी। जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री व विधायक प्रतिनिधि आकाश गोलछा ने कहा कि भाजपा शासित केंद्र सरकार द्वारा एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर देश की आम जनता, किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं मध्यम वर्गीय परिवारों पर महंगाई का नया बोझ डाल दिया गया है। पेट्रोल-डीजल में लगभग 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि यह साबित करती है कि केंद्र सरकार को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं रह गया है। आज देश का हर वर्ग महंगाई से कराह रहा है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे से केवल वाहन चलाना ही महंगा नहीं होता, बल्कि परिवहन लागत बढऩे के कारण खाद्य सामग्री, सब्जियां, कृषि उपकरण, निर्माण सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ते हैं। इसका सीधा असर गरीब और मध्यम वर्ग की रसोई पर पड़ता है।
श्री गोलछा ने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई कम करने का सपना दिखाकर सत्ता हासिल की थी, लेकिन आज स्थिति यह है कि जनता पेट्रोल पंपों में लूट महसूस कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को चलाने में असफल साबित हुए है। उनके द्वारा देशवासियों से अपील की गई है कि पेट्रोल-डीजल की उपयोग कम से कम करे, वर्क फार्म होम करें, सोना न खरीदे, खाद्य तेल का उपयोग कम करें। इससे स्पष्ट है कि देश की स्थिति आज क्या है मजबूत विदेश नीति का दंभ भरने वाली व भारत को विश्व गुरु बनाने का दावा करने वाले भाजपा सरकार आज सभी मोर्चो पर असफल साबित हो रही है। जनता पहले एलपीजी की किल्लत से परेशान रही, फिर अब पेट्रोल डीजल के लिए लाईन में लगने मजबूर है। जनता का भरोसा मोदी सरकार से उब चुका है। जनता त्रस्त हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!