Uncategorized

राजीव व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स की बदहाली और नगर निगम की अनदेखी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं नें खोला मोर्चा

शहर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश शर्मा के नेतृत्व मे कांग्रेसियों ने किया औचक निरीक्षण

आम जनता व व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर व्यक्त की गहरी चिंता

धमतरी । धमतरी बस स्टैंड स्थित राजीव कॉम्प्लेक्स की खराब हालत को लेकर कांग्रेस नेताओं ने मौके पर निरीक्षण किया है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन पर राजीव कॉम्प्लेक्स के अनदेखी करने का सीधा आरोप लगाया है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि स्थानीय व्यापारीं अनेक बार राजीव कॉम्प्लेक्स के मरम्मत के लिए निगम प्रशासन एवं महापौर से गुहार लगा चुके हैं लेकिन इस ओर न निगम प्रशासन कोई ध्यान दे रहा हैं और न ही महापौर को व्यापारियों की परेशानियों से कोई लेना देना है. आगे कहा की भाजपा की इस ट्रिपल इंजन सरकार में धमतरी वासियो को विकास के नाम पर झूठा जुमला के अलावा और कुछ भी नहीं मिल रहा है. धमतरी निगम क्षेत्र की जनता छोटे-छोटे मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे निगम की अनदेखी से राजीव कॉम्प्लेक्स की स्थिति बदहाल हो चुकी हैं लेकिन निगम सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं। समय रहते इन जर्जर ढांचों की मरम्मत करने कोई ठोस कदम नहीं उठाए तो कभी भी बड़े हादसे हो सकते हैं. छोटे व्यापारियों की रोजी-रोटी पर संकट के लिए सीधे तौर पर निगम के अधिकारी और सत्ताधारी दल जिम्मेदार होंगे। निरीक्षण के दौरान मजदूर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया सोनी, मजदूर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अविनाश मारोठे, मंडल अध्यक्ष अम्बर चंद्राकर, ब्लॉक उपाध्यक्ष आशुतोष खरे, नवीन गजेंद्र, पार्षद प्रतिनिधि भागी ध्रुव, मोहन ध्रुव उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!