Uncategorized

अशोक सिन्हा पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय चयन समिति के सदस्य नियुक्त

धमतरी। पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के लिए कराटे चयन करने के लिए कुलपति ने 3 लोगों को चयन समिति का सदस्य नियुक्त किया है। जिसमें अशोक सिन्हा, कराटे विशेषज्ञ धमतरी, नीरज शुक्ला, कराटे विशेषज्ञ, रायपुर और विनोद उपाध्याय, कराटे विशेषज्ञ, रायपुर शामिल हैं। सभी सदस्य 8 जनवरी से शुरू होने वाले सभी मैचों में भाग लेंगे। अशोक सिन्हा ने बताया कि गल्र्स कॉलेज धमतरी में यूनिवर्सिटी टीम का चयन किया जाएगा। जिसमें पहचान पत्र, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी परीक्षा की सत्यापित फोटोकॉपी, विश्वविद्यालय परीक्षा की सभी मार्कशीट की प्रतियां, वर्तमान वर्ष की प्रवेश शुल्क रसीद और उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित पात्रता प्रोफार्मा के साथ खिलाडिय़ों की सूची जमा करेंगे। उन्होंने बताया कि गल्र्स कॉलेज में संभाग स्तर के सभी कॉलेज के महिला पुरुष खिलाड़ी शामिल होंगे। यहां से सभी खिलाड़ी इंटर यूनिवर्सिटी खेलने चंडीगढ़ जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!