Uncategorized

यातायात कार्यशाला आयोजित कर छात्र-छात्राओं को किया गया जागरुक

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजनो को यातायात नियमों का पालन करने दिया गया संदेश

यातायात रथ द्वारा विभिन्न बाजारो का भ्रमण कर लोगों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी

धमतरी। सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार 35 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पुलिस अधीक्षक धमतरी आंजनेय वाष्र्णेय के निर्देशानुसार, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री मोनिका मरावी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह के स्कूल कालेज के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने सड़क सुरक्षा को बढावा देने थाना नगरी एंव थाना बोराई के द्वारा शासकीय सुखराम नागे महाविद्याालय नगरी शासकीय माध्य. विद्यालय मैनपुर के छात्र-छात्राओं के लिए यातायात शाला का कार्य आयोजन किया गया जिसमें थाना प्रभारी नगरी एंव बोराई स्टॉप के द्वारा छात्र-छात्राओं को बताया गया की सुरक्षित आवागमन करने के लिए मार्ग में चलने के दौरान झुण्ड में न चले अचानक मार्ग पार न करें, मोड़ में पहुंचने के पहले सायकल की घंण्टी या हार्न बजाये स्कूल या कालेज आने के लिए चमकिले कपडे, या स्कार्फ पहने दोपहिया वाहन मे चलने के दौरान तीन सवारी न बैठे और हेलमेंट जरूर लगाये, वाहन चलाने या सायकल चलाने के दौरान मोबाईल फोन या हेडफोन का उपयोग न करें, मार्ग के हमेशा बाये ओर चले सुरक्षित स्थान देखकर ही मार्ग पार करने बताकर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियो की मदद कर नेक इंसान बनने प्रेरित किया गया। रेडक्रॉस सोसयटी के सदस्यो द्वारा रत्नाबांधा चौक में सड़क दुर्घटना का नाट्य रूपान्तरण किया गया जिसमें आमजनो को संदेश दिया गया की शराब सेवन कर बिना हेलमेंट सिंग्नल का पालन नही करने से सड़क दुर्घटना घटित होती है जिससे बिना हेलमेंट के दुर्घटना होने पर गंभीर चोट आती है। जिससे जीवन संकटमय हो जाता है। दुर्घटना घटित होने पर घायल व्यक्ति को 01 घंण्टे के अंदर नजदीकी अस्पताल पहुचाने पर जीवन की रक्षा हो सकती है का दृष्य दिखाया गया रक्तदान सेवा समिति टीम के द्वारा संदेश दिया गया की शराब सेवन कर वाहन न चलाये, दोपहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेंट, का उपयोग करे, चौक-चौराहो में लगे सिग्नल लाईटो का पालन करें, सड़क दुर्घटना घटित होने पर 01 घण्टे के अंदर घायल को एम्बुलेंस या निजी वाहन से नजदीक की अस्पताल में पहुंचाकर जीवन बचाये । यातायात जागरूकता रथ के द्वारा शहर के गोल बाजार, रामबाग बाजार, ईतवारी बाजार में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पीए सिस्टम एवं यातायात नियमावली पाम्पलेट के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य शिवा प्रधान, अकाश गिरी गोस्वामी, श्रीमती प्राप्ति वैशाली यातायात उप निरी. खेमराज साहू, रामकृष्ण साहू सउनि. चन्द्रशेखर देवांगन, प्रआर.उत्तम साहू सैनिक राकेश बारले,थाना प्रभारी नगरी शरद ताम्रकर, थाना बोराई से आर. महेन्द्र कुजांम उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!