Uncategorized

नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष हरमीत सिंह होरा को जन्मदिन पर दी जा रही बधाई एवं शुभकामनाए

धमतरी- नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरमीत सिंह होरा का जन्मदिन बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके निवास एवं कार्यालय में सुबह से ही समर्थकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, व्यापारियों तथा शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर, शॉल पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं उज्ज्वल, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी हरमीत सिंह होरा को शुभकामना संदेश भेजे। फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम एवं अन्य माध्यमों पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनके सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।
शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए हरमीत सिंह होरा ने सभी समर्थकों, मित्रों, कांग्रेसजनों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोगों का स्नेह और विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है। समाज और क्षेत्र के लिए वे पूर्व की तरह पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।जन्मदिन के अवसर पर पूरे दिन बधाई देने वालों का सिलसिला जारी रहा और शुभचिंतकों ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घ जीवन की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!