Uncategorized

आपसी समन्वय बढ़ाने जिला प्रशासन की पहल, मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार मुकाबले

धमतरी-अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच समन्वय, सहयोग और खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के पहले ही दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिसमें जिला प्रशासन और जिला पंचायत की टीमों ने प्रभावशाली जीत दर्ज की।
पहले मैच में जिला प्रशासन धमतरी और बैंकर्स धमतरी के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिला प्रशासन की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। जिसमें कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने बल्लेबाजी में हाथ आजमाए और टीम को एक विशाल लक्ष्य की ओर ले गए। जवाब में बैंकर्स धमतरी की टीम 7 विकेट पर 99 रन ही बना सकी। जिला प्रशासन की ओर से कैलाश साहू ने 20 गेंदों में ताबड़तोड़ 50 रन बनाकर मैच का रुख तय कर दिया, वहीं पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने 22 रन का योगदान दिया। बैंकर्स टीम की ओर से राजन कुमार ने सर्वाधिक विकेट हासिल किए।दूसरा मुकाबला जिला पंचायत धमतरी और वन विभाग धमतरी के बीच खेला गया। वन विभाग की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 63 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए जिला पंचायत की टीम ने महज 5 ओवर में 65 रन बनाकर आसान जीत हासिल कर ली। इस मैच में जिला पंचायत के धरम सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने एकमात्र ओवर में हैट्रिक लेकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजन समिति द्वारा मैचों के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। अब सेमीफाइनल में पराजित टीमों के बीच मुकाबला 3 अप्रैल को शाम 7ः00 बजे खेला जाएगा, जबकि फाइनल मुकाबला उसी दिन रात 8ः30 बजे आयोजित होगा। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल आपसी समन्वय को मजबूत करती हैं, बल्कि कार्य के तनाव को कम कर टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा देती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!