Uncategorized

नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष हरमीत सिंह होरा ने हनुमान मंदिर पहुंच की पूजा अर्चना,जन्मोत्सव की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

श्री हनुमान जन्मोत्सव के मंगलमय अवसर पर नागरिक सहकारी बैंक अध्यक्ष हरमीत सिंह होरा ने धमतरी पुराना बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर पहुंच पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया. श्री होरा ने हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
हरमीत सिंह होरा ने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, भक्ति, निष्ठा और समर्पण के अद्वितीय प्रतीक हैं।उन्होंने अपने पराक्रम और विवेव से धर्म की रक्षा करते हुए साहस और कर्तव्य का मार्ग दिखाया। करोड़ों जन के आराध्य महावीर हनुमान जी से प्रार्थना है कि वे सभी को बल, बुद्धि, ज्ञान, वैभव और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें तथा जीवन के कष्ट हरे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!