Uncategorized

नपा. अध्यक्ष एवं सीएमओ पर मनमानी का आरोप, कांग्रेसी पार्षद धरने पर


धमतरी। कांग्रेसी पार्षदों ने नगर पालिका कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना कल से शुरू कर दिया। नगर पालिका अध्यक्ष एवं सीएमओ पर मनमानी और जनहितकारी कार्यों की उपेक्षा के आरोप लगाए गए। डबरापारा वार्ड नंबर 8 की महिलाओं ने पेयजल संकट को बड़ी समस्या बताते हुए धरने में शामिल होकर कहा कि हमारी समस्या महीनों से जस की तस है, अब हमारी आवाज़ उठाने वाले पार्षदों का साथ देना ज़रूरी है। देवव्रत साहू, नेता प्रतिपक्ष डुमेश साहू , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, पार्षद मनीष साहू , पार्षद राखी चंद्राकर सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी सभा को संबोधित किया। पहले दिन धरना स्थल पर प्रहलाद चंद्राकर, रजत चंद्राकर, मंजू साहू, उत्तम साहू, उर्वशी चंद्राकर, अर्जुन ध्रुव, शारदा देवी साहू, प्रमोद साहू, नरेंद्र सोनवानी, चुम्मन दीवान, रोशन जांगड़े, शिवदत्त तिवारी, चंद्रप्रकाश देवांगन, पंकज जोशी, रविंद्र साहू, थान सिंह राजपूत, उमेश साहू, पप्पू राजपूत, महिमा शुक्ला, संतोष प्रजापति, ऐश्वर्य साहू, त्रिलोचन साहू, श्रवण नेताम, गणेश साहू, तेमन साहू, मदन लाल, धनुष साहू सहित नगर के व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!