दिल्ली से लौटने पर रायपुर एयरपोर्ट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलेश्वर पटेल का विधायक ओंकार साहू ने किया आत्मीय स्वागत

धमतरी विधायक ओंकार साहू ने नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला से वापसी के दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य कमलेश्वर पटेल का रायपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर विधायक ओंकार साहू ने कमलेश्वर पटेल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए संगठनात्मक विषयों एवं जनहित के विभिन्न मुद्दों पर संक्षिप्त चर्चा की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
स्वागत कार्यक्रम में बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, सरायपाली विधायक श्रीमती चतुरी नंद , साथ में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कमलेश्वर पटेल का गर्मजोशी से स्वागत किया.
