Uncategorized

अवैध महुआ कच्ची शराब बनाकर बेचने वाले दो आरोपियों के विरुद्ध मगरलोड पुलिस ने की कार्यवाही

दोनों आरोपियों के पास से 20-20 लीटर कुल 40 लीटर महुआ शराब कीमती 8000 रूपये किया गया जप्त

थाना प्रभारी मगरलोड द्वारा ग्राम भालुधुवा में आरोपी के घर से अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया।जिसके पास से 20 लीटर जरीकेन में कुल 20 लीटर महुआ शराब कीमती 4000 रूपये मिलने पर उक्त शराब रखने व बेचने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नही करने पर मौके पर आरोपी के कब्जे से बिकी करने रखें 20 लीटर अवैध महुआ शराब को जप्त कर अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी पल्टू राम मंडावी पिता तिहारू राम मंडावी को विधिवत गिरफ्तार कर थाना मगरलोड अपराध क्रमांक 82/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं.इसी प्रकार ग्राम भालुचुवा में आरोपी रूपेश कुमार नेताम पिता स्व० सुन्दर लाल नेताम 39 वर्ष ग्राम भालुचुवा द्वारा अपने घर के पीछे बाडी में अवैध रूप से हाथ भट्टी का उतारा कच्ची महुआ शराब बनाकर बेचने के लिये रखा हुआ था जिसको गवाहों के समक्ष दो नग सफेद प्लास्टिक जरीकेन जिसके अंदर 10-10 लीटर कच्ची महुआ शराब भरा कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 4000रुपये जप्त कर मिलने पर उक्त शराब रखने व बेचने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नही करने पर मौके पर आरोपी के कब्जे से बिकी करने रखें 20 लीटर अवैध महुआ शराब को जप्त कर अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी रूपेश कुमार नेताम पिता स्व० सुन्दर लाल नेताम को विधिवत गिरफ्तार कर थाना मगरलोड अपराध क्रमांक 83/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!