Uncategorized

रुद्री से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पाइप लाइन बिछाने 23 करोड़ का बनेगा प्रस्ताव, निगम को लाखों की होगी बचत

गर्मी की तैयारियों को ले महापौर के निर्देश पर जल विभाग अध्यक्ष ने जल विभाग की बैठक बुलाई

तीनों नए ओव्हर हैंड टैंको को चालू करने और नलों में टोटी लगाने का अभियान चलाने लिया गया निर्णय

धमतरी- नगर पालिक निगम जल विभाग अध्यक्ष अवैश हाशमी के निर्देशानुसार जल विभाग के विभिन्न कार्यों के संबंध में चर्चा एवं विचार हेतु जल प्रदाय समिति की बैठक जलप्रदाय शाखा में आयोजित की गई। बैठक में जल संसाधन विभाग से प्राप्त जल कर भुगतान के संबंध में चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि जल संसाधन विभाग को जो राशि जमा करना है उसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा, वहां से राशि आने के बाद भुगतान किया जाएगा। धमतरी जल आवर्धन योजना हेतु शासन से जलकाष्ट निवारण राशि को ज्यादा से ज्यादा जल और जनहित कार्यों में व्यय करने का अधिकारियों को निर्देश दिया गया। इधर कार्यालय कार्यपालन महानदी जलाशय परियोजना बांध संभाग क्रमांक दो ने निगम को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि फिल्टर प्लांट में पानी देने के कारण मुख्य नहर में संबलपुर के पहले तक पानी हमेशा भरा रखना पड़ता है, इससे सिंचाई विभाग को मुख्य नहर के मेंटनेंस, मरम्मत और बाकी कार्य करने में परेशानी होती है। इस पत्र पर जल विभाग की बैठक में चर्चा और मंथन किया गया, जिस पर निष्कर्ष निकाला गया कि मुख्य नहर में पानी पांच फीट रहता है तब प्लांट में पहुंचता है। अगर एक फीट पानी को ही सीधे प्लांट में पहुंचाने की व्यवस्था कर दी जाए तो निगम को पांच फीट तक पानी का पांच गुना शुल्क नहीं पटाना पड़ेगा वहीं पानी की बचत होगी और निगम को शुल्क राशि की लाखों रुपए की बचत होगी, इसके लिए एक फीट तक पानी लाने के लिए रुद्री से प्लांट तक पाइप लाइन बिछाना होगा अथवा अलग से नहर नाली बनानी पड़ेगी, इसका लगभग 23 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार कर शासन को भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में पालिक निगम जल विभाग अध्यक्ष अवैश हाशमी, संजय डागौर, नीलू डागा, पूर्णिमा रजक, बिसनलाल निषाद, लुकेश्वरी साहू, सुशीला तिवारी, जल अधीक्षक महेंद्र जगत, इंजीनियर कामता नागेंद्र, लोमस देवांगन, लिपिक नरेंद्र साहू, सहायक लिपिक मंगलू निर्मलकर, सोमनाथ रजक, खगेश, टेमनलाल आदि मौजूद थे।

*प्लांट में इलेक्ट्रिशियन व केमिस्ट की नियुक्ति का निर्णय*
जल शुद्धिकरण संयंत्र में इलेक्ट्रीशियन एवं केमिस्ट की नियुक्ति के संबंध चर्चा किया गया, जिसमे दो इलेक्ट्रिशियन और एक केमिस्ट रखने पर विचार कर आगे कार्यवाही करने कहा गया। इलेक्ट्रिशियन की नियुक्ति से विधुत सम्बन्धी कार्यो को समय पर किया जा सकेगा तथा व्यवस्था बेहतर होगी। वही पानी की जांच निरंतर की जाती है,केमिस्ट के रहने से यह कार्य और भी बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।

*शहर के तालाबों को भरने की व्यवस्था की जाएगी*

आगामी ग्रीष्म ऋतु में वाटर सप्लाई के संबंध में चर्चा किया गया, जिसमें एक से लेकर दस एचपी तक के नए मोटर पंपो का स्टॉक रखने के साथ ही मोटरपंप खराब होने पर तत्काल रिपेयरिंग कराने का निर्णय लिया गया। जल सबंधित सभी समान उपलब्ध रखने, पानी बचाने पाईप लाईन में जहां लीकेज की शिकायत हो उसे तत्काल सुधरवाने की उचित व्यवस्था, टोटी अभियान चलाने और शहर के तालाबों को भरने की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया।

*समय पर कराई जाएगी ओव्हरहेड टैंकों की सफाई और फिल्टर प्लांट की व्यवस्था को दुरुस्त कर बेहतर रखने निर्देश*

स्वच्छ जल हेतु समय पर फिल्टर प्लांट की और शहर के सभी विशाल ओवर हैंड टैंको की सफाई करवाने का निर्णय बैठक में लिया गया। अवैश हाशमी ने कहा कि गर्मी को देखते हुए शहर की जनता को पेयजल सबंधित परेशानी न हो इस बात का और कार्यों में लापरवाही न हो इस बात का विशेष ख्याल रखे। फिल्टर प्लांट में एलम, ब्लीचिंग और क्लोरिन पर्याप्त मात्रा में रखा जाए। रा वाटर के टरबाइन मोटर पंप और क्लियर वाटर के मोटर पंप की व्यवस्था को चेक एवं दुरुस्त करने कहां। ग्रीष्म कालीन जल संकट न हो और बेहतर जल व्यवस्था हेतु राशि की मांग हेतु शासन को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया।

*एक बटन या मोबाइल से शहर के सारे मोटर पंप समय पर चालू बंद होंगे निगम जल विभाग में बनेगा कंट्रोल रूम*

जल विभाग अध्यक्ष हाशमी ने शहर के सभी मोटर पंप को एक बटन या मोबाइल से बंद चालू करने का सुझाव और लगातार प्रयासरत रहें जिसका परिणाम बहुत जल्द शहर में देखने को मिलेगा बैठक में निर्णय लिया गया कि अभी चार पांच वार्डों के मोटर पंपों को एक बटन से चालू बंद करने की प्रक्रिया और ट्रायल जल्द चालू कर शहर के सारे मोटर पंप को एक बटन या मोबाइल से बंद चालू करने का सिस्टम चालू किया जाए और निगम के जल विभाग में कंट्रोल रूम बनवाने का सभी से विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया इस प्रक्रिया और टेकनालीजी से निगम की बहुत बचत होगी

*जानवरों के पानी की व्यवस्था करने रखा जाएगा कोटना एवं शहर के तीनों विशाल ओवर हैंड टैंको को एक महीना के अंदर चालू करने निर्देश*

इंसानों के लिए निगम पेयजल की व्यवस्था बेहतर रखने के साथ साथ बीते चार सालों से बेजुबान जानवरों के लिए भी कोटना की व्यवस्था कर रही है। इसी तारम्य में इस साल भी 250 नग कोटना वितरण करने का निर्णय लिया गया ।निकाय क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में टोटी विहीन नलों में टोटी लगाए जाने के संबंध में चर्चा एवं विचार कर टोटी अभियान चलाने का निर्णय लिया गया एवं निगम क्षेत्र अंतर्गत नल कनेक्शन नाली के अंदर से गया है उसे नाली के बाहर शिफ्टिंग किए जाने के संबंध में विचार किया गया। निगम जल विभाग अध्यक्ष हाशमी के निर्देशानुसार अन्य विषयों पर चर्चा कर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जिसका निर्माण कार्य चल रहा है, उसको इस वर्ष निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। शहर के गोकुल पुर वार्ड, काटा तालाब सुभाष नगर वार्ड और नवागांव वार्ड के ओवर हैंड टैंको को माह भर के अंदर चालू करनें कहा गया। बैठक के सभी एजेंडों पर जो निर्णय लिए गए उस पर जल्द फालोकर शहर में बेहतर पेयजल व्यवस्था करने अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिया गया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!