Uncategorized

महिला मोर्चा ने शक्ति वंदन अभियान के तहत किया महिला खिलाडियों का सम्मान

परिवार के साथ साथ धमतरी का नाम पूरे देश में इन बहनों ने किया रोशन - चंद्रकला पटेल

महिला मोर्चा जिला महामंत्री मोनिका देवांगन ने किया कार्यक्रम का संचालन

धमतरी- महिला मोर्चा धमतरी के द्वारा प्रदेश महिला मोर्चा के आह्वाहन पर शक्ति वंदन अभियान के तहत धमतरी शहर के महिला खिलाड़ियों का सम्मान भाजपा जिला महामंत्री अविनाश दुबे भाजपा जिला मंत्री बीथिका विश्वास अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री रेशमा शेख महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रकला पटेल की विशेष उपस्थिति में किया ।महिला खिलाड़ियों के सम्मान के पश्चात संबोधित करते हुए महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रकला पटेल ने कहा कि महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के आह्वाहन पर पूरे प्रदेश में शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत सशक्त रूप से स्वयं और अपने परिवार को समाज में प्रतिष्ठा दिलाने वाली महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इसी के अंतर्गत आज धमतरी शहर की ऐसी सशक्त बहनों का सम्मान किया गया है जो खेल के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त करके अपने परिवार के साथ-साथ धमतरी का नाम पूरे देश में रोशन कर रही है।संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की जिला महामंत्री मोनिका देवांगन ने किया और उन्होंने बताया कि अश्वनी साहू, तोशी साहू, खुशी फुटान, कुमकुम यादव, लवली साहू, खुशबू फूटान, हरमीत कौर जोकि वेटलिफ्टिंग की महिला कोच है और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर का इन्होंने 35 मेडल प्राप्त किया है इन बहनों का आज सम्मान किया गया है ।इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला महामंत्री मोनिका देवांगन मंडल उपाध्यक्ष दमयंती गजेंद्र नम्रता पवार राजकुमारी मेश्राम संतोषी साहू रितिका यादव गीता शर्मा डॉली सोनी रुक्मणी सोनकर ईश्वरी नेताम लता सोनी रूपा नागदेवे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!