Uncategorized

कार्यकर्ताओं की मेहनत व जनता के विश्वास, विष्णुदेव सरकार के सुशासन, मोदी की गांरटी से भाजपा को मिली निकाय व पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत – अजय नाहटा

नगर पंचायत नगरी के पूर्व उपाध्यक्ष ने कहा जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए भाजपा से निर्वाचित जनप्रतिनिधि विकास को देंगे गति


धमतरी। नगर पंचायत नगरी के पूर्व उपाध्यक्ष अजय नाहटा ने कहा कि नगरीय निकाय व त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में धमतरी जिले सहित पूरे प्रदेश में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत का परचम लहराया है। भाजपा की जीत से यह स्पष्ट हो गया कि जनता को विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन पर पूर्ण विश्वास है। श्री नाहटा ने आगे कहा कि प्रदेश में विष्णुदेव साय सरकार के विकास परख कार्यो से लोगों का विश्वास भाजपा में और भी ज्यादा बढ़ा है। इसलिए शहरी व ग्रामीण सत्ता की चाबी मतदाताओं ने भाजपा को सौंपा है। श्री नाहटा ने विशाल ऐतहासिक जनादेश पुन: देने की लिए धमतरी व प्रदेशवासियों का आभार जताया है। श्री नाहटा ने कहा कि धमतरी नगर निगम में भाजपा को 40 में से 27 वार्डो में पार्षद पदों पर जीत मिली है। वहीं महापौर पद पर भाजपा प्रत्याशी रामू रोहरा को रिकार्ड मतों से जनता ने जीत दिलाया है। नगरी नगर पंचायत सहित जिले के 5 नगर पंचायतों में से 4 में भाजपा को जीत मिली है। वहीं जिले के सभी जनपद पंचायतों व जिला पंचायत में भी जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया है उस पर भाजपा पूर्ण रुप से खरा उतरेगी। भाजपा शासन काल में तेजी से विकास पथ पर आगे बढ़ेंगे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत भी ग्रामीण मतदाताओं ने भाजपा पर विश्वास जताया है। ग्रामीण क्षेत्रो में भी विकास में तेजी से आएगी।
नगर पंचायत नगरी के पूर्व उपाध्यक्ष अजय नाहटा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को राज्य सरकार ने प्रदेश में पूरा किया, विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत व जनता के विश्वास से यह जीत मिली है। भाजपा से चुने हुए महापौर, नगर पंचायत अध्यक्ष, समस्त पार्षद, पंच, सरपंच, जनपद व जिला पंचायत सदस्य साय सरकार के विकास पथ पर सहयोगी बनकर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!