Uncategorized

नगर पंचायत नगरी में शपथ ग्रहण समारोह कल, महापौर रामू रोहरा होंगे मुख्य अतिथि


नगरी । नगर पंचायत नगरी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा व सभी 15 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 4 मार्च मंगलवार को दोपहर 12 बजे नगर पंचायत परिसर नगरी में रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निगम महापौर व भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा है, अध्यक्षता सिहावा विधायक अंबिका मरकाम करेंगी। विशेष अतिथि के रुप में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व विधायक व भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक महेन्द्र पंडित, नगर पंचायत नगरी की पूर्व अध्यक्ष अराधना शुक्ला, नागेन्द्र शुक्ला, नंद यादव तथा पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत नगरी अजय नाहटा उपस्थित रहेंगे। समारोह की तैयारी में नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी जुटे हुए है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!