Uncategorized

निकाय व पंचायत चुनाव में जीत ने यह साबित कर दिया कि जनता भाजपा की विकासवादी नीतियों में विश्वास रखती है – प्रकाश बैस

गोरेगांव, सांकरा में आयोजित रामचरित मानस सम्मेलन के समापन पर शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष


नगरी। विकासखण्ड नगरी के ग्राम गोरेगांव और सांकरा में आयोजित श्री रामचरित मानस सम्मेलन के समापन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ग्राम गोरेगांव, सांकरा सहित कई गांवों में सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के पदों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत ने यह साबित कर दिया है कि जनता भाजपा की विकासवादी नीतियों में विश्वास रखती है। गोरेगांव और सांकरा के ग्रामीणों ने विभिन्न निर्माण कार्यों की मांग रखी। इस पर श्री बैस ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी मंत्री से चर्चा करेंगे और शीघ्रा इन कार्यों को स्वीकृत कराकर पूर्ण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनता की हर जरूरत को प्राथमिकता दी जाएगी। भाजपा की सरकार केवल वादे नहीं करती, बल्कि धरातल पर काम करके दिखाती है। श्री बैस ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास भाजपा की नीति है। इसके तहत हर वर्ग, हर समुदाय, हर गांव तक विकास पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कई योजनाएं हैं, जिनका सही क्रियान्वयन अब पंचायत स्तर पर भाजपा समर्थित प्रतिनिधियों के माध्यम से किया जाएगा। श्री बैस ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार, राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार और पंचायत स्तर पर भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों की सरकार मिलकर गांवों में तीव्र गति से विकास कार्यों को लागू करेगी। उन्होंने कहा कि अब गांवों में मूलभूत सुविधाओं जैसे पक्की सड़कें, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और किसानों के लिए उन्नत कृषि योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। श्री रामचरित मानस सम्मेलन के समापन अवसर पर पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अरुण सार्वा सहित भाजपा के कई प्रमुख नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!