Uncategorized

धमतरी में कोई भी पात्र परिवार पट्टे से वंचित नहीं रहेगा : रंजना साहू

धमतरी के पट्टाविहीन परिवारों को जल्द मिलेगा मालिकाना हक,रंजना साहू ने विष्णु देव सरकार का जताया आभार

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने धमतरी में ली समीक्षा बैठक, रंजना साहू ने पट्टाहीन परिवारों को दी बधाई

धमतरी- शहर के शासकीय, नजूल एवं आबादी भूमि पर वर्षों से निवासरत, कर-टैक्स चुका रहे हजारों पट्टाविहीन परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से लंबित पट्टा वितरण का सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है। इसमें 2017 के बाद से काबिज परिवारों को भी शामिल किया गया है, जिन्हें अब तक पट्टा नहीं मिल पाया था। शासन स्तर पर जल्द ही पट्टा वितरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
कल धमतरी प्रवास पर आए प्रदेश के राजस्व मंत्री एवं धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री आदरणीय श्री टंकराम वर्मा जी ने इस संबंध में राजस्व अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। बैठक में पात्रता, वास्तविक कब्जे के सत्यापन और वार्डवार सूची की प्रगति की समीक्षा की गई।
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने आश्वस्त किया कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार पात्रता का परीक्षण कर धमतरी के पात्र परिवारों को जल्द से जल्द पट्टा दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वास्तविक कब्जेदार, भूमि उपयोग और अभिलेखों की जांच पारदर्शी तरीके से पूरी कर सूची अंतिम की जाए।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
पूर्व विधायक रंजना साहू ने इस निर्णय पर विष्णु देव सरकार एवं राजस्व मंत्री का आभार जताते हुए सभी पट्टाविहीन परिवारों को बधाई दी है,साथ ही राजस्व मंत्री से पट्टे के नियमों और प्रक्रिया के सरलीकरण की बात कहते हुए धमतरी में जल्द पट्टा वितरण को पूर्ण करने की बात कही।
श्रीमती साहू ने कहा कि धमतरी के कई वार्डों में ऐसे परिवार निवासरत हैं जो 20-25 सालों से उसी भूमि पर रह रहे हैं, नगर निगम को टैक्स दे रहे हैं, बिजली-पानी का बिल भर रहे हैं, लेकिन उनके पास जमीन का मालिकाना हक नहीं है। पट्टा मिलने से उन्हें शासकीय योजनाओं और बैंक ऋण का लाभ भी मिल सकेगा और अब सरकार अपनी जिम्मेदारी पूर्ण करने की ओर बढ़ चुकी है धमतरी में कोई भी पात्र परिवार पट्टे से वंचित नहीं रहेगा। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा है कि हर गरीब परिवार को भूमि का अधिकार मिले और कोई भी पात्र परिवार छूटे नहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!