Uncategorized

विकसित भारत का अमृत काल: सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल विषय पर कार्यशाला 6 जून को

संदीप शर्मा, नीलू शर्मा, अजय चंद्राकर, रामू रोहरा सहित नेता करेंगे शिरकत

 

जिले की टीम अभियान की तैयारियों में जुटी,आई टी, सोशल मीडिया को भी विशेष जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी जून महीने में केंद्र की मोदी सरकार के स्वर्णिम 11 वर्ष पूर्ण होने पर जिले से लेकर बूथ स्तर तक की कार्ययोजना बना कर जनता के बीच जाएगी। जिला भाजपा अध्यक्ष प्रकाश बैस ने बताया कि विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल को लेकर भाजपा की प्रदेश कार्यशाला विगत 3 जून को संपन्न हुई। इसे लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला 6 जून को अपराह्न 2 बजे जिला भाजपा कार्यालय में रखी गई है। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, जिला संगठन प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक कुरूद अजय चंद्राकर, प्रदेश महामंत्री एवं धमतरी नगर निगम के महापौर जगदीश रामू रोहरा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला में जिले में निवासरत राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, राष्ट्रीय मोर्चा पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी, जिला संगठन प्रभारी एवं सहप्रभारी, सांसद, विधायक, निगम आयोग के अध्यक्ष, महापौर, पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, निवृतमान मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, सभी जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, निगम सभापति एवं पार्षद, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम की जिले एवं मंडलों की टीम को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के जिला संयोजक कविंद्र जैन ने बताया कि संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत 10 जून को जिला मुख्यालय में प्रेस से वार्तालाप, प्रदर्शनी तथा प्रोफेशनल मीट का कार्यक्रम आयोजित है। 12 से 14 जून तक मंडल स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की जाएगी। 15 से 17 जून तक ग्राम, वार्ड, शक्ति केंद्र, बूथ स्तर पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित होंगे। सभी स्तर पर नेताओं का प्रवास भी होगा। 17 से 20 जून तक योग दिवस की तैयारी तथा 21 जून को सभी प्रमुख गांवों एवं नगरीय क्षेत्रों में योग दिवस का कार्यक्रम मनाया जाएगा। 5 जून पर्यावरण दिवस से लेकर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, एक पेड़ मां के नाम जैसे अनेक कार्यक्रम होंगे। 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रूप में बूथ स्तर तक मनाई जाएगी। 25 जून आपातकाल की बरसी पर जिला स्तर पर सेमिनार, लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, महाविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम तथा आपातकाल की बर्बरता का चित्रण करती प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। श्री जैन ने बताया कि इस अभियान को लेकर जिले एवं मंडल की टीम का गठन कर लिया गया है। सभी कार्यक्रमों के लिए अलग से प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए आई टी, सोशल मीडिया की टीम को विशेष जिम्मेदारी दी जा रही है। बदलता भारत मेरा अनुभव शीर्षक से डिजिटल प्रतियोगिता भी रखी गई है जिसके अंतर्गत माय जीओवी पोर्टल पर शॉर्ट वीडियो, ब्लॉग इत्यादि में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों का साक्षात्कार कर उन्हें सोशल मीडिया में अपलोड किया जाएगा। इन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सभी की सहभागिता होगी। अलग अलग स्तर पर संगठन का पूरे तंत्र का जुड़ाव इस अभियान में होगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!