तरसीवां, अछोटा व संबलपुर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर जीते एकतरफा मुकाबले
धमतरी प्रीमियर लीग के तहत मिशन मैदान में जारी है रोजाना क्रिकेट का रोमांच

धमतरी । धमतरी प्रीमियर लीग के तहत रोजाना 4 मुकाबले 10 ओव्हर के खेले जा रहे है जिसके तहत दो मार्च को मिशन मैदान में ब्राम्हणपारा व तरसीवां के बीच मैच हुआ। जिसमें तरसीवां ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 127 रन बनाये। जवाब में ब्राम्हणपारा की टीम मात्र 59 रन बनाकर 8.2 ओव्हर में ही आलआउट हो गई। इस प्रकार तरसीवां ने 68 रन से मैच जीता। रामपुर वार्ड व लोहरसी के मध्य खेले गए मैच में लोहरसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 86 रन बनाए। वहीं रामपुर वार्ड ने 7.4 ओव्हर में 3 खोकर 88 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत लिए। औद्योगिक वार्ड व अछोटा के मध्य खेले गए मैच में अछोटा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 113 रन बनाए जवाब में औद्योगिक वार्ड मात्र 7.2 ओव्हर में 37 रन पर आलआउट हो गई। अछोटा ने 76 रन के विशाल अंतर से मैच जीत गया। मकेश्वर वार्ड व संबलपुर के मध्य खेले गए मैच में संबलपुर ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए जवाब में मकेश्वर वार्ड 3 विकेट खोकर 100 रन ही बना सकी। इस प्रकार संबलपुर ने 43 रनो से मैच अपने नाम किया।
आज होगा इनके बीच मुकाबला
डीपीएल के तहत आज मिशन मैदान में 4 मुकाबले खेले जाएंगे। शाम 6.30 बजे बठेना वार्ड वर्सेस अम्बेडकर वार्ड, 8 बजे विंध्यवासिनी वर्सेस पोस्टआफिस वार्ड, 9.30 बजे सोरिद वार्ड वर्सेस साल्हेवारपारा, 11 बजे रिसाईपारा वर्सेस अधारी नवागांव के मध्य मैच खेला जाएगा।
