Uncategorized

आमदी में गौरव पथ की सौगात पर महापौर रामू रोहरा का भव्य स्वागत, बोले,विकास की रफ्तार और तेज होगी

धमतरी। महापौर रामू रोहरा के प्रयास से वित्तीय वर्ष के अंतिम दिवस आमदी नगर पंचायत क्षेत्र की 3.5 किलोमीटर लंबी सड़क को डिवाइडर सहित गौरव पथ के रूप में विकसित करने की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी कर शासन द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए 21.19 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान करने पर आमदी में महापौर का भव्य स्वागत किया गया।इस बड़ी सौगात के बाद शुक्रवार शाम आमदी नगर पंचायत में महापौर रामू रोहरा का बाजे-गाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।महापौर रामू रोहरा ने इस अवसर पर कहा कि आमदी क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करना उनकी प्राथमिकता थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से यह संभव हो पाया है।उन्होंने आगे कहा कि गौरव पथ बनने से आमदी क्षेत्र की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। बेहतर सड़क, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट और सौंदर्यीकरण से यह मार्ग न केवल आवागमन को सुगम बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति देगा।महापौर ने कहा कि धमतरी नगर निगम क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों का संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता है और आने वाले समय में भी विकास कार्यों की गति और तेज की जाएगी।इस अवसर पर ग्रामीणों ने महापौर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क आमदी क्षेत्र के लिए विकास की नई पहचान बनेगी। उन्होंने कहा कि आमदी नगर के नागरिक इसकी मांग लंबे समय से कर रहे थे, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरूण साव वित्त मंत्री टंकराम वर्मा सांसद रूपकुमारी को के आशीर्वाद से यह मांग पूरी हो गई। मै सभी को धन्यवाद देता हूं।महापौर ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य केवल शहर तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के सभी क्षेत्रों का समान रूप से विकास करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी इस तरह के जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!