Uncategorized

भारतमाला रोड में चिंवरी सांकरा के पास दर्दनाक सड़क हादसा:खडे मेटाडोर मे जा घुसी ईको कार, एक की मौत तीन गंभीर

भारतमाला रोड में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया में जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि मौत तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. कार सवार अन्य लोगो को भी चोट आयी है.
मिली जानकारी क़े अनुसार भारतमाला रोड में चिंवरी सांकरा के पास खड़े मेटाडोर में एक इको कार घुस गई जिसमें सात-आठ लोग सवार थे. सूचना क़े अनुसार कालेंद्र मांडवी 25 वर्ष पालगांव निवासी थाना दुगली की मौत हो गई,और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैँ. जबकि सवार अन्य लोगो को भी चोट लगी है.घायलों को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया है.समाजसेवी मनोज साक्षी द्वारा जानकारी दिए जाने पर समाजसेवी सन्नी छाजेड़ एवं ओमी जैन ने तत्परता दिखाते हुए अपने निजी वाहन से घटनास्थल पर पहुंचकर मृत कालेंद्र मांडवी को नगरी पोस्टमार्टम हेतु लाया गया. बताया जा रहा है कि शासन की 108 एंबुलेंस मौके पर समय पर उपलब्ध नहीं हो पाई.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!