Uncategorized

गांजा बेचने वाले को सायबर सेल एवं कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 1.796 किलो ग्राम,बाजार कीमती करीबन 18,000 रूपये किया गया जप्त

थाना सिटी कोतवाली धमतरी को मुखबिर से सूचना मिला की सिहावा चौक स्टेशन पारा रोड जाने का रास्ता धमतरी में अपने हाथ में एक नीला रंग के थैला में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा है की सूचना पर तत्काल सिटी कोतवाली धमतरी एवं सायबर टीम ने दबिश देकर गवाहों के समक्ष आरोपी रामकुमार नेताम को अवैध गांजा बेचते हुए अवैध गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया, गांजा खरीदने वाले ग्राहक पुलिस को देखकर गाग गये।
आरोपी राजकुमार नेताम पिता स्व.रामराज नेताम 29 वर्ष बैला बाजार के पास विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे शामिल है.आरोपी से 1.796 किलो ग्राम गांजा , बाजार मूल्य के आधार से करीबन 18,000रूपये जब्त कर आरोपी के कृत्य अपराध धारा का पाये जाने से आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।संपूर्ण कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली से सउनि. विरेंद्र बैस,प्रआर.दीपेश देहारी,आर.अंशुल राव,डायमंड यादव सायबर प्रभारी सन्नी दुबे,प्रआर. देवेन्द्र राजपूत,लोकेश नेताम , आर. कृष्णा पाटिल,युवराज ठाकुर,योगेश ध्रुव, योगेश नाग,बीरेंद्र सोनकर, आनंद कटकवार, मुकेश मिश्रा,दीपक साहू, मनोज साहू, विकास द्विवेदी,फनेश साहू की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!