Uncategorized

गायत्री परिवार द्वारा प्रज्ञा पीठ मुजगहन में किया गया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस पर धुनादास मंदिर प्रांगण में स्थित प्रज्ञा पीठ मुजगहन में गायत्री परिवार मुजगहन के डॉ पूनम साहू द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में माध्यमिक विद्यालय मुजगहन के छात्र छात्राएं एवं ग्रामवासी विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित गायत्री परिजन, ग्रामीण जनों, छात्र छात्राओं द्वारा देश की आजादी में कुर्बानी देने वाले वीर शहीदों को याद करते हुए श्रद्धा सुमन समर्पित किया। संविधान में बताये गये नियमों का पालन करते हुए देश के विकास एवं उन्नति में सक्रिय भागीदार निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रज्ञा पीठ मुजगहन के संरक्षक धनवंतरी नाग, जिला समन्वयक दिलीप नाग, प्रज्ञा पीठ के अध्यक्ष भागवत सिन्हा, समन्वयक डॉ पूनम साहू, वरिष्ठ परिजन जनक नेताम,होमेश्वर साहू,पुनवाराम साहू, धर्मेन्द्र साहू, मोहन गंजीर, गोविंद सिन्हा,भानसिंह साहू, नीतेश साहू, छबिलाल साहू, शिवशंकर साहू, हीरा सिंग सोनगेर, माध्यमिक विद्यालय की प्रधान पाठिका श्रीमती जी गजेन्द्र, उनके स्टाफ के सदस्य गण, टेमेश्वरी साहू, सविता साहू, एवं शिव परिवार महिला मण्डल की सदस्य गण शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!