Uncategorized

बालिकाओ के लिए नि:शुल्क सायकल वितरण योजना किसी वरदान से कम नहीं-नीरज नाहर

पीएम श्री सेजेस बठेना स्कूल में 42 छात्राओं को किया गया नि:शुल्क सायकल वितरण

धमतरी -शासन की महत्वाकांक्षी नि:शुल्क सरस्वती सायकल योजनान्तर्गत पीएम श्री मेहतरुराम धीवर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बठेना में 42 छात्राओं को जनप्रतिनिधियों के करकमलों द्वारा सायकल वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि नीरज नाहर, विधायक प्रतिनिधि ज्ञानचंद सिन्हा , श्यामलाल नेताम(बठेना वार्ड पार्षद),भारती
साहू(सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड पार्षद), सरस्वती नेताम (सदस्य), संस्था प्राचार्य रविन्द्र कुमार साहू एवं सायकल प्रभारी दीपक कुमार साहू (व्याख्याता),एवं समस्त शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे। सांसद प्रतिनिधि नीरज नाहर ने कहा कि बालिकाओ के लिए नि:शुल्क सायकल वितरण योजना किसी वरदान से कम नहीं है. प्रदेश की विष्णु देव सांय सरकार सभी वर्गों क़े विकास और उत्थान हेतु कार्य कर रही है. बालिका शिक्षा को सायक़ल वितरण योजना क़े माध्यम से बढ़ावा दिया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!