2015 बैच के आईपीएस अधिकारी सूरज सिंह होंगे धमतरी के नए एसपी
एसपी आंजनेय वाष्र्णेय का हुआ सारंगढ़-बिलाईगढ़ एसपी के पद पर तबादला

धमतरी। आज राज्य के 20 पुलिस अधिकारियो का तबादला किया गया है जिसमे धमतरी एसपी आंजनेय वाष्र्णेय का तबादला सारंगढ़ बिलाईगढ़ एसपी के पद पर किया गया है वंही सेनानी 14 वी छसबल बालोद सूरज सिंह भापुसे 2015 को धमतरी एसपी के पद पर पदस्थ किया गया है। उल्लेखनीय है कि धमतरी के नये एसपी सूरज सिंह कर्तव्य परायण व सुलझे हुए अधिकारी के रुप में जाने जाते है। पूर्व में श्री सिंह जहां भी पदस्थ रहे वहां बेहतर पुलिसिंग के लिए मजबूती से कार्य उन्होने किया। वे अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ को प्राथमिकता देने के साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग पर भी जोर देते है। ऐसे मे जिले में बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद की जा रही है। वर्तमान में जिले में अवैध नशा व चाकुबाजी, असामाजिक तत्वों से जनता परेशान है। ऐसे में नये एसपी पदस्थ होने के बाद इन पर ठोस कार्रवाई कर सकते है। बता दे कि एसपी आंजनेय वाष्र्णेय का कार्यकाल भी काफी सफल रहा। वे अनैतिक व अवैध कार्यो के खिलाफ ठोस कार्रवाई के पक्षधर रहे। उनके कार्यकाल में जिले में जुआ सट्टा, अवैध शराब पर प्रभावी कार्रवाई की गई। गांजा विक्रेताओं पर कई उल्लेखनीय कार्रवाई की गई। चाकुबाजो असामाजिक तत्वों व हत्या के मामलो में भी पुलिस को सफलता मिलती रही। असामाजिक तत्वों पर लगातार सख्ती बरती गई जिले के माहौल व कानून व्यवस्था बिगाडऩे वाले अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी हुई।
